Delhi Elections 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गयी है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों हो राजनीतिक पार्टियां आम आदमी पार्टी से पिछले 10 सालों के काम का हिसाब मांग रहे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी भी भाजपा पर लगातार गुंडागर्दी करने और आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगा रही है। कुछ दिनों से कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी चुनावी प्रचार कर रहे हैं और अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साध रहे हैं।
राहुल गांधी ने ली केजरीवाल की चुटकी
बीते दिन राहुल गांधी चुनावी प्रचार के लिए जनसभा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अरविंद केजरीवाल की चुटकी लेते हुए बयान बाजी की। राहुल ने कहा 'जब अरविंद केजरीवाल राजनीति में आए थे, तो कहते थे कि साफ राजनीति करूंगा। मैं भ्रष्टाचार खत्म कर दूंगा। यमुना साफ करूंगा और उसका पानी पियूंगा। साथ ही ये भी कहा था कि दिल्ली में प्रदूषण खत्म कर दूंगा लेकिन आज पूरी दिल्ली जानती है कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने सबसे बड़ा शराब घोटाला किया है। इसलिए आज मैं अरविंद केजरीवाल से कहता हूं कि वो यमुना का पानी छोड़िये, दिल्ली का पानी पीकर दिखा दें।'
ये भी पढ़ें- सैलरीड क्लास को बड़ी राहत, अब 12.75 लाख तक की आय टैक्स फ्री
अरविंद केजरीवाल ने जनता से की चोरी
जब केजरीवाल आए थे तो कहते थे 👇
— Congress (@INCIndia) February 1, 2025
• साफ राजनीति करूंगा
• भ्रष्टाचार खत्म कर दूंगा
• मैं यमुना को साफ करूंगा
• प्रदूषण खत्म कर दूंगा
• यमुना जी का पानी पिऊंगा
लेकिन आज पूरी दिल्ली जानती है कि केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने सबसे बड़ा शराब घोटाला किया है।
इसलिए मैं आज… pic.twitter.com/g68TxYzoPt
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के बीच विचारधारा की लड़ाई चल रही थी, तभी अरविंद केजरीवाल आए और खंभे पर चढ़ गए। अब धड़ाम से नीचे गिर गए, वो अलग बात है। उन्होंने कहा था कि मैं खंभे पर चढ़ता हूं और मैं नई तरह की राजनीति कर रहा हूं। मैं भ्रष्टाचार खत्म कर दूंगा और यमुना साफ करूंगा। प्रदूषण भी खत्म कर दूंगा। मोदी को माफ कर दूंगा लेकिन हुआ क्या सबसे बड़ा भ्रष्टाचार इन्हीं लोगों ने किया। इन्होंने दिल्ली की जनता से करोड़ों रुपए चोरी किए।
ये भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल की मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्टी, बोले- नई दिल्ली सीट पर इंडिपेंड ऑब्जर्वर करें नियुक्त