Logo
Delhi Traffic Advisory: सरिता विहार फ्लाईओवर के मरम्मत का काम 15 जून से शुरु होने वाला है। ऐसे में दिल्ली से बदरपुर व फरीदाबाद आने व जाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ेगी।

Sarita Vihar Flyover Repairing: दिल्ली से बदरपुर व फरीदाबाद आने-जाने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल, सरिता विहार फ्लाईओवर के मरम्मत का काम 15 जून से शुरु होने जा रहा है। ऐसे में फरीदाबाद से दिल्ली की ओर यात्रा करने वाले लोगों की परेशानियां बढ़ सकती है। हालांकि, लोगों को दिक्कत न हो इसके लिए हमेशा ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात रहेंगे, लेकिन इसके बाद भी जाम की समस्या से लोगों को गुजरना पड़ेगा। यातायात पुलिस ने पीडब्ल्यूडी को एनओसी जारी कर दी है।

4 फेज में होगा फ्लाईओवर का काम 

जानकारी के मुताबिक फ्लाईओवर का काम शुरु होने के बाद कई मार्गों पर यातायात प्रभावित होगा। रिपेयर का यह काम 4 फेज में किया जाएगा। जो कि 15-15 दिन के होंगे। आश्रम से बदरपुर जाने वाले फ्लाईओवर की मरम्मत का पहले 30 दिन में होगी, इसके बाद 15-15 दिन के दो फेज में होगी। बता दें कि यह काम कुछ महीने पहले ही होने वाला था, लेकिन लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इसे रोक दिया गया था। लेकिन अब चुनाव खत्म हो गया है। ऐसे में अब जल्द ही इसके मरम्मत का काम किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें:- दिल्ली के लोगों को मिलेगी जाम से राहत: PWD इन जगहों पर बनाने जा रहा फ्लाईओवर और अंडरपास, 117 जगहों को किया चिह्नित

आने जाने वाले इन रास्तों का कर सकते हैं इस्तेमाल

ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद नहीं की जाएगी। हालांकि, कुछ रास्तों को परिवर्तित किया जाएगा। दिल्ली से बदरपुर या फरीदाबाद की ओर जाने वाले लोग सरिता विहार से स्लिप रोड लेकर रोड संख्या 13ए का इस्तेमाल करें फिर यू टर्न लेकर मथुरा रोड के रास्ते यात्रा कर सकेंगे। बदरपुर से महरौली-बदरपुर रोड का इस्तेमाल कर आश्रम जा सकेंगे। वहीं, नोएडा जाने वाले डीएनडी के रास्ते यात्रा कर सकेंगे।

5379487