Logo
Delhi Weather Today: दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। इससे दृश्यता लगभग शून्य हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार और गुरुवार को हल्की बारिश की संभावना है।

Delhi Weather Today: देश की राष्ट्रीय राजधानी में महीने के अंतिम दिन भी ठंड का कहर जारी है। दिल्ली-एनसीआर ने कोहरे की चादर ओढ़ ली है। घने कोहरे के कारण सड़क पर विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। इससे यात्रा करने वाले लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। 

ट्रैफिक से लेकर ट्रेन, उड़ानों पर असर

घने के कोहरे की वजह से आज भी दिल्ली आने वाले 23 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ान सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। इसीलिए एयपोर्ट ने एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया कि दिल्ली हवाई अड्डे पर लैंडिंग और टेकऑफ जारी है, जो उड़ानें CAT III के अनुरूप नहीं हैं वे प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे संबंधित उड़ान की जानकारी के लिए एयरलाइन से संपर्क करें। उन्होंने आगे कहा कि किसी भी असुविधा के लिए गहरा खेद है।

लोगों ने बताई परेशानी

दिल्ली में लाल किला क्षेत्र के एक निवासी ने बताया कि लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि बसें देर से चल रही हैं और कुछ हिस्सों में, ठंडे मौसम के कारण सार्वजनिक वाहन भी उपलब्ध नहीं हैं। वही, एक दुकानदार ने कहा कि हम खुद को गर्म रखने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं और यह ठंड फरवरी तक जारी रहेगी। घने कोहरे के कारण ग्राहक मेरी दुकान पर नहीं आ रहे हैं।

दिल्ली की हवा में सुधार के आसार

सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में बुधवार सुबह छह बजे एक्यूआई 364 दर्ज किया गया। यह बहुत खराब श्रेणी में है।राष्ट्रीय राजधानी पिछले कुछ दिनों से घने कोहरे की समस्या से जूझ रही है। इससे दृश्यता काफी कम हो गई है और AQI का स्तर बढ़ गया है। इससे पहले बीते दिन भारत भर के शीर्ष 10 सबसे प्रदूषित शहरों में दिल्ली ने आज दूसरा स्थान हासिल किया। सबसे खराब हवा की गुणवत्ता नेहरू नगर में दर्ज की गई, जहां AQI 445 थी। लोधी रोड स्थान ने दिल्ली भर में सबसे अच्छी हवा की गुणवत्ता दर्ज की, जहां AQI 295 थी, जो 'खराब' श्रेणी में है।

5379487