Logo
Delhi News: नोएडा के बाद अब दिल्ली में भी लिफ्ट गिरने की घटनाएं सामने आ रही है। दो दिन पहले झिलमिल क्षेत्र में एक लिफ्ट में करंट आ गया था, जिसके चलते एक व्यक्ति ने जान गंवा दी थी। अब कनॉट प्लेस में लिफ्ट गिरने से एक शख्स चोटिल हुआ है।

Connaught Place Elevator Crashed: दिल्ली के कनॉट प्लेस में लिफ्ट गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल, कनॉट प्लेस के विजया बिल्डिंग का एक लिफ्ट नीचे गिर गया। घटना में एक शख्स के घायल हो गया है। उसे फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। फिलहाल लिफ्ट गिरने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस जानकारी के मुताबिक इस संबंध में पुलिस को जानकारी दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

झिलमिल में करंट उतरने से एक शख्स की मौत 

बता दें इससे पहले 2 अप्रैल को राष्ट्रीय राजधानी के झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र में खिलौना बनाने की फैक्ट्री की लिफ्ट में करंट आने से एक कर्मचारी की मौत हो गई। सूचना के बाद जीटीबी एनक्लेव थाना ने लापरवाही से मौत समेत कई धाराओं में प्राथमिकी कर लिया था। मृतक की शिनाख्त यश कुमार के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ नंद नगरी इलाके में रहे थे।

ये भी पढ़ें:- दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में लिफ्ट में फंसकर एक शख्स की मौत

जानकारी के मुताबिक मृतक यश के परिवार में माता-पिता व एक बड़ा भाई है। वह झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र स्थित अरिहंत एंटरप्राइजेज नाम की फैक्ट्री में नौकरी करते थे। वह सोमवार को ड्यूटी पर गए थे। दोपहर के वक्त वह लिफ्ट में जा रहे थे। इसी दौरान उसमें करंट दौड़ गया था। इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। करंट लगने से वह अचेत होकर गिर गए। उन्हें गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

5379487