Logo
Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की सर्दी का दौर अब बीत चुका है। आसमान से काले बादल भी छट गए हैं। जिसके चलते अब मौसम साफ हो रहा है। बीते दिन से सुबह से ही अच्छी धूप निकल रही है। लेकिन सुबह-शाम सर्दी से राहत नहीं मिलती दिख रही है।

Delhi-NCR Weather update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत से बारिश का सिलसिला खत्म हो चुका है। आसमान से काले बादल भी छट चुके हैं। यानी अब मौसम साफ हो गया है। बीते दिन से मौसम एक अच्छा होने लगा है। आज बुधवार सुबह भी मौसम साफ देखने को मिला। कोहरा नाम मात्र ही कहीं-कहीं दिखाई दे रहा है। आसमान साफ होने के चलते सूर्य देवता के सुबह 7:30 बजे ही दर्शन हो गए। हालांकि, सुबह-शाम सर्दी थोड़ी परेशान कर रही है। लेकिन दिन में धूप निकलने के बाद  राहत मिल जाती है। बीते दिन मंगलवार को भी अच्छी धूप निकलती थी। मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में कहीं भी बारिश नहीं हुई। हालांकि सुबह हल्का कोहरा था। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी बुधवार को भी मौसम साफ रहेगा।   

पहाड़ी इलाको में बर्फबारी जारी

हालांकि, पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला अभी जारी है। जिसके चलते मैदानी इलाकों में अगले दो दिनों के दौरान ठंडी हवाएं चलने का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, उत्तर पश्चिम भारत, पूर्वी भारत और मध्य भारत के राज्यों में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। जिसके चलते सुबह-शाम लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ेगा। इसके बाद फिर मौसम एक साफ हो जाएगा।

ये भी पढ़ें:- दिल्ली में आज सुबह धूप खिलने से लोगों को मिली सर्दी से राहत

अधिकतम और न्यूनतम तापमान

आज 7 फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। आज भी मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में दिल्ली के तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। सुबह-शाम सर्दी के चलते दिल्ली में अभी भी लोगों को आलाव का सहारा लेते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा 10 से 12 फरवरी तक बारिश की भी कोई संभावना नहीं है।

5379487