Logo
Congress Rally in Ambala: अंबाला में चुनाव प्रचार के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पहुंचेंगे और यहां पर उनके साथ भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद रहेंगे।

Congress Rally in Ambala: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आज सोमवार को अंबाला में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे चुनाव प्रचार करने पहुंचेगे। इस दौरान खड़गे कांग्रेस उम्मीदवार निर्मल सिंह के पक्ष में लोगों से वोट की अपील करेंगे। यहां पर उनके साथ हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद होंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सभी तैयारियां कर ली है। वहीं, घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में भी आज दोपहर 12 बजे मल्लिकार्जुन खड़गे और भूपेंद्र सिंह हुड्डा रैली में शामिल होंगे। घरौंडा में पास PWD रेस्ट हाउस में दोनों वरिष्ट नेता वर्करों को संबोधित करेंगे।

जनता देगी विकास को वोट- निर्मल सिंह

अंबाला जनसभा को लेकर निर्मल सिंह मोहड़ा ने कहा यहां पर भारी संख्या में कांग्रेस के कार्यक र्ता इस रैली में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी की नीतियों से जनता तंग आ चुकी है जिसके चलते अब लोग प्रदेश में बदलाव चाहती है और इस बार जनता विकास को वोट देगी। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाकर एक बार फिर से हरियाणा को विकासशील प्रदेश की लिस्ट में शामिल किया जाएगा।


 

CH Govt hbm ad
5379487