Faridabad Nikay Chunav 2025: फरीदाबाद में नगर निगम चुनाव का प्रचार करने के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 28 फरवरी शुक्रवार को आएंगी। सीएम रेखा गुप्ता भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों का समर्थन करने के लिए  बल्लभगढ़ में चुनावी रोड शो करेंगी। इस बारे में  पूर्व मंत्री और बल्लभगढ़ से भाजपा विधायक मूलचंद शर्मा ने जानकारी दी है। मूलचंद शर्मा की तरफ से कार्यक्रम को लेकर भी जानकारी दी गई है।

सीएम रेखा गुप्ता मेयर और पार्षद प्रत्याशी के लिए करेंगी वोट की अपील

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता 28 फरवरी को सुबह 9 बजे बल्लभगढ़ पहुंचेगी। वार्ड नंबर 41 में सीएम का चुनावी रोड शो होगा। बताया जा रहा है कि रोड शो की शुरूआत वार्ड नंबर 41 में चावला कॉलोनी से होगी। जिसके बाद रोड शो चावला कॉलोनी से होते हुए 100 फुट रोड से भगत सिंह कालोनी बोहरा रोड तक जाएगा। सीएम रेखा गुप्ता जनता से रोड शो के जरिये भाजपा की मेयर प्रत्याशी प्रवीण जोशी और पार्षद प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील करेंगी।

सीएम सैनी भी कर चुके हैं रोड शो

ऐसा भी कहा जा रहा है कि बल्लभगढ़ विधानसभा में रेखा गुप्ता करीब 45 मिनट तक रहेंगी। उस दौरान उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक मूलचंद शर्मा सहित मेयर प्रत्याशी प्रवीण जोशी मौजूद रहेंगी। 45 मिनट के समय में ही 4 किलोमीटर लंबा रोड शो निकला जाएगा। दिल्ली की मुख्यमंत्री का उस दौरान जोरदार स्वागत भी किया जाएगा। सीएम रेखा गुप्ता से पहले हरियाणा के सीएम भी 23 फरवरी को चुनावी रोड शो कर चुके हैं। सीएम सैनी का रोड शो 4 विधानसभाओं बल्लभगढ़, बडखल, तिगांव और एनआईटी में हुआ था।

Also Read: गुरुग्राम में 1109 पोलिंग पार्टियों के निकाय क्षेत्र तय, इस दिन से शुरू होगी चुनावी ड्यूटी ट्रेनिंग

तीन मंत्रियों को चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी

फरीदाबाद नगर निगम के चुनाव के प्रचार के लिए  सीएम सैनी के रो शो के बाद अब स्टेट के नेता भी फरीदाबाद पहुंच रहे हैं। फरीदाबाद के तीन मंत्री विपुल गोयल, राजेश नागर और कृष्णपाल गुर्जर ने पहले से ही चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी संभाल रखी है। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम भी निकाय चुनाव के प्रचार में शामिल हो चुके हैं।

Also Read: हरियाणा को मिला नया मुख्य सचिव, IAS अधिकारी अनुराग रस्तोगी संभालेंगे CS की जिम्मेदारी