Logo
Surajkund Mela 2025: फरीदाबाद में आज सूरजकुंड मेले में फैशन शो होगा, जिसमें एलिसिया राउत रैम्प वॉक करेंगी। साथ ही, कई जाने माने मॉडल भी इस फैशन शो का हिस्सा रहेंगे।

Surajkund Mela 2025: फरीदाबाद में इन दिनों सूरजकुंड मेले की धूम देखने को मिल रही है। दूर-दूर से पर्यटक इस सूरजकुंड मेले को देखने आ रहे हैं। दर्शकों के लिए सूरजकुंड मनोरंजन का केंद्र बना हुआ है। इस मेले के जरिये लोगों को संगीत, नृत्य और संस्कृति के बारे में पता लग रहा है। इस मेले में अब तक कई नाम नामचीन गायक, शायरों ने दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। आज यानी 22 फरवरी शनिवार को सूरजकुंड मेले में फैशन शो होने जा रहा है। इस शो में एलिसिया राउत और संदेश नवलखा भाग लेंगे।

एलिसिया राउत कौन है ?

एलिसिया राउत का जन्म मॉस्को में हुआ है। एलिसिया राउत के कैरियर की शुरुआत तब हुई थी, जब उनको टाइम्स ग्रुप ने भारत में आयोजित 'लुक ऑफ द ईयर-1999' प्रतियोगिता में फाइनलिस्ट बन गई थी। एलिसिया ने सिंगापुर फैशन वीक और लैक्मे फैशन वीक जैसे कार्यक्रमो में रैंप वॉक किया है। एलिसिया राउत ने फैशन फिल्म में भी एक मॉडल की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा उन्होंने अक्षय कुमार द्वारा होस्ट किए जाने वाले रियलिटी टेलीविजन शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 4 में भी भाग लिया था।

Also Read: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत करेंगे सूरजकुंड मेले का उद्घाटन, CM सैनी भी रहेंगे मौजूद, जानिए टिकट की कीमत और टाइमिंग

एलिसिया राउत रैम्प वॉक की ट्रेनिंग देती है

मेले में फैशन शो आज शाम 7 बजे होगा इस शो में भारत के सभी राज्यों की साड़ी पहनकर मॉडल रैम्प वॉक करेंगी। फैशन शो का आयोजन मेले की बड़ी चौपाल पर किया जाएगा। इस फैशन शो में मशहूर मॉडल और फैशन कोरियोग्राफर एलिसिया राउत शामिल रहेंगी। इसके अलावा एलिसिया मॉडल संदेश नवलखा भी मौजूद रहेंगे। एलिसिया राउत इंडिया यूनिवर्स और फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिताओं के लिए रैम्प वॉक की ट्रेनिंग देती है। एलिसिया राउत और संदेश नवलखा की मौजूदगी दर्शकों के लिए चांद लगा देगी। फैशन शो के माध्यम से दर्शकों को वेशभूषा के बारे में जानकारी मिलेगी। इसके अलावा दर्शक भारतीय संस्कृति से जुड़ाव महसूस करेंगे।  

Also Read: सूरजकुंड मेले में टूरिस्ट के लिए खुशखबरी, टिकट पर हरियाणा पर्यटन निगम दे रहा 40% तक की छूट, दिल्ली मेट्रो है टिकटिंग पार्टनर

5379487