Logo
Hariyali Teej 2024: जींद में बुधवार के तीज के मौके पर राज्य स्तरीय महोत्सव का आयोजन किया गया। सीएम नायब सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की।

Hariyali Teej 2024: हरियाणा में आज चारो तरफ तीज की धूम है, महिलाएं साल भर इस त्योहार का इंतजार रहता। बुधवार को इसी त्योहार को लेकर जींद के नई अनाज मंडी में राज्य स्तरीय महोत्सव का आयोजित किया गया। राज्य सरकार की ओर से आयोजित इस महोत्सव में सीएम नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सीएम की ओर से लगभग 30 हजार महिलाओं को कोथली दी गई।

सीएम ने दी तीज की बधाई 

इस आयोजन के दौरान सीएम सैनी ने वहां मौजूद महिलाओं को तीज की बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने तीज के मौके पर अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि आज मुझे बहुत खुशी हो रही है कि आप सब यहां इस कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं। मैं आज आप सभी कोथली देकर बहुत आनंदित महसूस कर रहा हुं। कोथली की परंपरा हरियाणा में बहुत पुरानी है, जो बरसों से चली आ रही है। इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं को सिलेंडर देने सहित कई अन्य योजनाओं की घोषणा की।

कोथली में मिला ये सामान 

हरियाणा में तीज के मौके पर कोथली का एक खास महत्व होता है। सीएम की ओर से दी जाने वाली कोथली में  लड्डू, बतासे, सुहाली, महिलाओं के लिए सूट के साथ मेहंदी, चूड़ी और बिंदी भी दी गई। कहा जा रहा है कि इस इस बार कोथली का सामान स्वयं सहायता समूहों ने बनाया गया था।

महोत्सव में देखने को मिली हरियाणवी झलक

वहीं, इस कार्यक्रम में हरियाणवी संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी, जिसमें पारंपरिक लोक नृत्य लोगों के आकर्षण का केंद्र बना। कार्यक्रम के दौरान आजीविका कमाने के काम के साथ बनी लखपति दीदीयों की सफलता के बारे में भी उन्हीं की जुबानी लोगों को जानकारी दी जाएगी।

सीएम ने किया पुरस्कृत 

आयोजन के दौरान सीएम स्वयं सहायता समूहों को 100 करोड़ रुपये के बैंक लोन की राशि वितरित करेंगे। इसके साथ ही महिलाओं को सशक्त बनाने की पहल में स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को पुरस्कार भी दिए गए। सीएम सैनी 10वीं और 12वीं कक्षा की छात्राओं को भी सम्मानित किया।

Also Read: राखियों से सज चुके अंबाला के बाजार, अमेरिकन डायमंड वाली राखी बनी लोगों की पहली पसंद

हरियाणा महिला विकास निगम के लाभार्थियों को भी सीएम चेक वितरित करेंगे। इसके अलावा समारोह स्थल पर 100 से भी अधिक रंग बिरंगे झूले लगाए गए हैं। इस महोत्सव हरियाणवी फेमस लोक व्यंजन जैसे- घेवर, गुलगुले और सुहाली के स्टॉल भी लगाए गए। 

5379487