Haryana Police Academy: करनाल में आज 11 मार्च मंगलवार को हरियाणा पुलिस अकादमी के परिसर में 73 वें अखिल भारतीय पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर आज समापन हो गया है। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे। इस मौके पर सीएम ने कहा कि यह प्रतियोगिता न केवल खेल कौशल का प्रदर्शन है, बल्कि हमारे पुलिस बल की एकता, अनुशासन और समर्पण का भी प्रतीक है। सीएम सैनी इस मौके पर हरियाणा पुलिस समेत खिलाड़ियों की भी प्रशंसा की है।
खेलों से अनुशासन, धैर्य और आत्मबल विकसित होता है- सीएम सैनी
सीएम सैनी ने कहा कि मुझे खुशी है कि पुलिस महकमे ने अपने कठिन कर्तव्यों के बीच खेल भावना को जीवंत बनाए रखा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की पुलिस ने प्रतियोगिता को सफल बनाने का काम किया है। उन्होंने यह भी कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं होता बल्कि यह अनुशासन, धैर्य और आत्मबल को विकसित करने का भी माध्यम है। खेल मानसिक मजबूती को भी शक्ति देता है। इस खेल प्रतियोगिता में अलग-अलग राज्यों की 35 टीमों के 1088 पुलिसकर्मी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। इनमें 791 में पुरुष और 297 महिलाओं के अलावा 65 तकनीकी अधिकारी भी शामिल है।
हमारी पुलिस कर्तव्यों समेत खेलों में छाप छोड़ रही हैं- सीएम सैनी
सीएम सैनी ने पुलिस की तारीप करते हुए कहा कि 'हमारी पुलिस न केवल अपने कर्तव्यों को निभा रही है, बल्कि खेलों में भी अपनी छाप छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि आज खिलाड़ियों के दम पर भारत ओलंपिक और अन्य अंतर्राष्ट्रीय खेलों में बड़ी शक्ति के रूप में उभर रहा है। हरियाणा के खिलाड़ियों का सबसे अधिक योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिन पहले हरियाणा के 11 खिलाड़ियों को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया है। वर्ष 2024 के लिए इनमें से एक खिलाड़ी को मेजर ध्यानचंद अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है। 10 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड और एक कोच को द्रोर्णाचार्य अवार्ड से सम्मानित किया गया है।'
हरियाणा के खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय खेलों में किया बेहतर प्रदर्शन-सीएम सैनी
हरियाणा ने भी अंतर्राष्ट्रीय खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। 2024 के पेरिस ओलंपिक में 6 पदक में से 5 हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते थे। 2020 के टोक्यो ओलंपिक में भी 7 पदक देश को मिले थे। जिनमें 4 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपने नाम किए थे। एशियाई खेलों में भी हरियाणा पीछे नहीं है। 2022 में भी
एशियाई खेल में 111 पदकों में से 28 पदक प्रदेश के खिलाड़ियों ने अपने नाम किए हैं। राष्ट्रमंडल खेलों में भी हरियाणा के खिलाड़ियों ने 20 पदक जीते थे। सीएम सैनी ने कहा कि हरियाणा की सरकार ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए रोजगार सुनिश्चित करने को लेकर खेल विभाग में 550 नए पद की व्यवस्था की गई है। इसके सरकार की तरफ से 224 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी गई है।
प्रदेश में 1089 खेल ट्रेनिंग सेंटर बने- सीएम सैनी
सीएम सैनी ने कहा कि हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है, जो पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा नगद पुरस्कार देता है। हमने अब तक हरियाणा प्रदेश में खिलाड़ियों को 593 करोड़ रुपए के नकद पुरस्कार देने का काम किया है। इसके अलावा राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले और पदक जीतने वाले स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप भी दी जा रही है। 2014 से अब तक 29 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स को 5345 लाख रुपए की स्कॉलरशिप दी गई है। प्रदेश में 1089 खेल नर्सरियां चलाई जा रही है, जिनमें 35 हजार 225 खिलाड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं।
Also Read: मोहनलाल बड़ौली गैंगरेप केस को लेकर विधानसभा में हंगामा, दोनों पक्षों ने लगाए गंभीर आरोप