haryana municipal corporation election : सोनीपत नगर निगम के मेयर उपचुनाव में मतदाताओं की उदासीनता ने शासन से लेकर प्रशासन तक सबको हैरान कर दिया है। महज 28.8 प्रतिशत मतदान की वजह से हार-जीत का अंतर भी काफी कम रहेगा। दोनों ही दल 50 हजार मतों से जीत का दावा कर रहे थे। वहीं पिछली बार की बात करें तो सोनीपत नगर निगम का पहला चुनाव 27 दिसंबर 2020 को हुआ था। इसमें 2 लाख 48 हजार 99 मतदाताओं में से एक लाख 43 हजार 187 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान का कुल प्रतिशत 57.7 रहा था यानी इस बार से लगभग दोगुना।
तब के कांग्रेसी निखिल ने 13 हजार मतों से जीता था चुनाव
2020 के सोनीपत नगर निगम के चुनावों में कांग्रेस के निखिल मदान ने भाजपा के ललित बतरा को 13 हजार 817 मतों से हराया था। निखिल मदान को कुल 72 हजार 118 वोट मिले थे जबकि भाजपा के ललित बतरा को 58 हजार 301 वोट मिले। अब निखिल मदान भाजपा में जा चुके हैं और सोनीपत के विधायक हैं।
प्रदेश में यह रही मतदान की स्थिति
city Booths Voters Polled Vote (%) Voters in Queue Poll Ended
Ambala 191 193260 61801 32.0 0 191
Ambala Sadar 156 178370 93262 52.3 0 156
Barara 20 19481 13113 67.3 0 20
Kalanaur 16 17547 13727 78.2 0 16
Rohtak 285 319209 170402 53.4 0 285
Bawani Khera 16 16864 13595 80.6 0 16
Loharu 14 11075 8749 79 19 14
Siwani 16 15355 13185 85.9 0 16
Faridabad 1302 1470687 594411 40.4 0 1199
Jakhal Mandi 14 9425 8034 85.2 0 14
Farukh Nagar 16 14645 11228 76.7 0 16
Gurugram 905 902779 377422 41.8 0 857
Manesar 96 97073 65206 67.2 0 96
Pataudi 45 43029 31815 73.9 0 45
Sohna 47 50152 18002 35.9 0 47
Hisar 239 268316 140570 52.4 10 239
Narnaund 16 14082 11643 82.7 0 16
Beri 14 13867 10798 77.9 0 14
Julana 14 13665 9684 70.9 0 14
Safidon 1 1384 1128 81.5 0 1
Kalayat 16 14577 11480 78.8 0 16
Pundri 16 15639 11595 74.1 0 16
Siwan 16 14886 11881 79.8 0 16
Assandh 22 22314 7399 33.2 0 22
Indri 14 13424 9759 72.7 0 14
Karnal 265 301918 139365 46.2 0 265
Nilokheri 15 15180 10224 67.4 0 15
Taraori 1 1138 869 76.4 0 1
Thanesar 108 137681 69356 50.4 0 108
Ismailabad 13 10540 6841 64.9 0 13
Ateli Mandi 12 6332 4722 74.6 0 12
Kanina 14 10413 8935 85.8 0 14
Taoru 16 17367 13540 78 0 16
Hathin 14 12685 10163 80.1 0 14
Sirsa 143 160036 90226 56.4 0 143
Kharkhoda 23 20149 12543 62.3 0 23
Sonipat 268 294362 84923 28.8 0 268
Radaur 14 11950 9520 79.7 0 14
Yamunanagar 348 355278 190082 53.5 0 321
Total : 4761 5106134 2376503 46.5 0 4611