Logo
Girl Body Found in Karnal: करनाल में आज नहर में 7 साल की बच्ची का शव मिला है। पुलिस ने बच्ची की शिनाख्त करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Girl Body Found in Karnal: करनाल में आज यानी 7 मार्च शुक्रवार को 7 साल की मासूम बच्ची का नहर से शव बरामद हुआ है। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामले के बारे में तब पता लगा जब गांव वाले आज नहर से गुजर रहे थे। ग्रामीणों ने देखा कि कुत्तों का झुंड शव को नोच रहा था। जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद गांव वालो ने इस बारे में पुलिस को बता दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की गई। बच्ची को 8 दिन पहले उसके पिता ने कुरुक्षेत्र नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने इस बारे में कुरुक्षेत्र पुलिस को भी बता दिया।

आरोपी ने कैसे दिया था वारदात को अंजाम ?

जानकारी के मुताबिक बच्ची का शव करनाल के सांभी गांव के पास नहर से बरामद किया गया है। मृत बच्ची के पिता का नाम ललित महतो है और वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि ललित का उसकी पत्नी से झगड़ा हो गया था। वारदात वाले दिन आरोपी अपनी बेटी आंचल को सुबह 9 बजे आधार कार्ड बनवाने के बहाने स्कूल से ले आया था।

बताया जा रहा है कि रास्ते में आंचल को भूख लगी थी, जिसके ललित ने खाने के लिए अपनी बेटी को केले भी दिए थे। उसके बाद आरोपी ने अपनी बेटी को मिर्जापुर-किरमिच गांव के बीच नरवाना ब्रांच नहर में फेंक दिया था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

आरोपी ने पुलिस को क्या बताया ?

थाना सदर थानेसर से एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि पत्नी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ भी की थी।आरोपी ने खुलासा किया कि वह  आंचल को नहर में फेंकने के बाद अपनी पत्नी और अपने बच्चों की भी हत्या करने वाला था। आरोपी ने यह भी बताया था कि 2 महीने पहले भी उसने अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन नाकामयाब रहा। उसने यह भी बताया था कि उसका अपनी पत्नी से अक्सर झगड़ा होता रहता था।

Also Read: हरियाणा के पहलवान सुशील कुमार को मिली बेल, हत्या के मामले में था आरोपी

आरोपी को फांसी की सजा दी जाए- पत्नी

आरोपी की पत्नी शांति ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उन्होंने लोन लेकर बिहार में घर बनाया था। उसने अपने पति को लोन पर ही मोटरसाइकिल भी दिलाई थी। लेकिन उसके पति ने लोन का पैसा नहीं चुकाया।

इसकी वजह से दोनों के बीच झगड़ा रहता था। शांति ने बताया कि वारदात वाले दिन आंचल को नहर में फेंकने के बाद आरोपी उसे भी  फैक्ट्री के गेट पर मारने के लिए आया था। लेकिन उसकी बड़ी बेटी ने बीच-बचाव करके शांति को बचा लिया था। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। फिलहाल शांति ने पुलिस मांग की है कि आरोपी को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। 

Also Read: हिमानी नरवाल हत्याकांड, रोहतक पुलिस ने क्राइम सीन रिक्रिएट कराया, आरोपी को देख मां बेहोश; देखें वीडियो

शव मिलने की खबर के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल 

उधर, बेटी के शव के मिलने की खबर मिलने के बाद से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वो बार बार अपनी बेटी को याद कर होश खो रही है। संबंधित जांच अधिकारी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। 

5379487