Logo
Karnal Crime News: करनाल में आज सुबह लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बदमाशों को मुठभेड़ में गोली लगी। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया दिया गया है।

Karnal Crime News: करनाल में पुलिस व लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। हादसे का पता लगने पर मौके पर डीएसपी सोनू नरवाल और एफएसएल की टीम भी पहुंच गई। फिलहास पुलिस ने घायल दोनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। दोनों बदमाश आज यानी बुधवार को किसी वारदात को अंजाम देने की मंशा से इंद्री नहर पर पहुंचे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दोनों बदमाश को टांग में लगी गोली

गौरतलब है कि आज बुधवार सुबह एसटीएफ व लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों के बीच इंद्री नहर पर मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से गोलियां चली। टांग में गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। टीम में शामिल पुलिस के दो जवानों को भी गोली लगी। दोनों जवान बुलेट प्रूफ जैकेट में थे जिसके चलते उनकी जान को कोई नुकसान नहीं हुआ।

फिरौती के इरादे से फायरिंग का आरोप

बता दें कि दोनों बदमाशों की तलाशी पुलिस पहले से कर रही थी। मामले में STF इंचार्ज दीपेंद्र राणा का कहना है कि चार दिन पहले दोनों बदमाशों ने इंद्री के फास्ट फूड संचालक चांद उप्पल के घर फिरौती को लेकर फायरिंग की थी। जिसमें मामला भी दर्ज कर लिया गया था। कैथल में भी इन्होंने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। दोनों पर बुटाना थाना क्षेत्र से बाइक लूटने का भी आरोप है।

Also Read: मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई के दोनों बदमाश पुलिस गिरफ्त में, कोर्ट में होगी पेशी

दोनों का संबंध लॉरेंस गैंग के कुख्यात गैंगस्टर भानू राणा से है। दोनों की उम्र 20-22 साल के बीच है। एक बदमाश की पहचान शाहाबाद के रहने वाले साहिल के रूप में हुई है। दूसरे के नाम कैथल के रहने वाले सुमित के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया है। इलाज के बाद दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा।

5379487