Logo
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक युवक पर रंजिशन गोली मारकर जानलेवा हमला किया गया। गोली युवक के पेट को छुकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

महेंद्रगढ़: बूढ़वाल गांव में नामजद दो युवकों की ओर से एक युवक पर जानलेवा हमला करते हुए देसी कट्टे से गोली चला दी। गोली युवक के पेट को छूकर निकल गई। वारदात में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल के बयान पर आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है।

खेल के मैदान में हुई थी कहासुनी

जानकारी अनुसार गांव बूढ़वाल में बीती रात करीब 11 बजे दो पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर एक युवक ने दूसरे पर गोली चला दी। वारदात में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि विकास व अमित तथा भीम सिंह की दो साल पहले खेल के मैदान में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद से विकास के साथ अमित व भीम सिंह रंजिश रखने लगे थे। गत रात को विकास खाना खाकर गांव के बस स्टैंड पर घूमने के लिए आया था। इसी दौरान अमित व भीम सिंह भी बाइक पर सवार होकर वहां आ गए।

रंजिशन चलाई युवक पर गोली

बस स्टैंड के पास एक दुकान से आरोपियों ने कोल्ड ड्रिंक ली। इसके बाद भीम सिंह व विकास की आपस में कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि अमित ने अपना देसी कट्टा निकालकर विकास पर गोली चला दी। गोली विकास के पेट को छूती हुई निकल गई, जिससे विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बारे में नांगल चौधरी थाना के सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि पीड़ित विकास उपचार के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल में भर्ती है। उसने इस बारे में एक लिखित शिकायत उनको दी है। शिकायत मिलने के बाद आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

5379487