झज्जर। बेरोजगारी का आलम इतना है कि झज्जर कोर्ट में चपरासी और प्रोसेस सर्वर के 13 पदों के लिए करीब 8 हजार आवेदन आए। सोचने वाली बात यह है कि चपरासी के लिए एमए, एमकॉम, बीएड और इंजीनियर भी लाइन में हैं।

चपरासी के लिए इंटरव्यू शुरू 

झज्जर कोर्ट में चपरासी व प्रोसेस सर्वर के पद के लिए दिसंबर में आवेदन मांगे थे। चपरासी के लिए करीब 6584 और प्रोसेस सर्वर के लिए 1406 आवेदन आए थे। इनमें से छंटनी के बाद चपरासी के लिए 6330 और प्रोसेस सर्वर के लिए 1286 आवेदन सही पाए गए। अब चपरासी के 10 पदों के लिए इंटरव्यू शुरू हो चुका है, जो 10 फरवरी तक चलेंगे।

चपरासी पद के लिए आए इस योग्यता वालों के आवेदन

योग्यता         आवेदन
आठवीं         395
दसवीं         1967
बारहवीं         3148
बीए         871
बी.काम         43
बीई         41
बीटेक         7
एमए/एमकॉम         15

प्रोसेस सर्वर पद के लिए आए इस योग्यता वालों के आवेदन

योग्यता         आवेदन
दसवीं         292
बारहवीं         680
बीए         228
बीकॉम         18
एलएलबी         3
पोस्ट ग्रेजुएट         14
बीटेक         8
डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग     01