Logo
Assembly Election Result 2024: हरियाणा में शनिवार को हुए वोटिंग के बाद अब जिला प्रशासन की ओर से विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

Assembly Election Result 2024: हरियाणा में 5 अक्टूबर को हुए वोटिंग के बाद अब 8 अक्टूबर मतदान रिजल्ट आना बाकी है, जिसे लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू हो चुकी है। जिला प्रशासन ने सभी ईवीएम स्ट्रांग रूम में पार्टी प्रत्याशियों की मौजूदगी में रखवा दिया है। वहीं, झज्जर और फतेहाबाद में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस प्रशासन की ओर से तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 

झज्जर में स्ट्रांग रूम के बाहर सुरक्षा

झज्जर में सभी ईवीएम मशीनों के लिए नेहरू कॉलेज में स्ट्रांग रूम बनाए गए है जहां पर। यहां पर प्रशासन  की ओर से पहली लेयर की सुरक्षा में जिला प्रशासन ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस को रखा गया है, दूसरी लेयर की सुरक्षा में जिला प्रशासन आईआरबी पुलिस और तीसरी लेयर की सुरक्षा में जिला पुलिस को रखा गया है।

सीसीटीवी कैमरे से स्ट्रांग रूम पर निगरानी रखी जा रही है। इसके साथ ही जिला प्रशासन की सभी आला अधिकारी लगातार स्ट्रांग रूम में की गई व्यवस्था जायजा लेने के लिए दौरे पर हैं। इसके अलावा स्ट्रांग रूम के बाहर पार्टी प्रत्याशियों के समर्थक भी रुके हुए हैं।

फतेहाबाद में तीन लेयर सुरक्षा

फतेहाबाद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम रखने के लिए राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा में स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। यहां पर भी स्ट्रांग रूम के बाहर तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। फतेहाबाद के अलावा टोहाना और रतिया विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम भी यहीं रखी गई है। इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों के ईवीएम को लेकर अलग-अलग स्ट्रांग रूम बनाए गए है।

Also Read: गुरुग्राम में मतदान की गोपनीयता का उल्लंघन, वीवीपैट व ईवीएम के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर की पोस्ट 

तीनों स्ट्रांग रूम के बाहर पहले लेयर में हरियाणा पुलिस, दूसरे में हरियाणा आर्म्ड पुलिस और तीसरे में अद्र् सैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया है। प्रत्येक लेयर में 8 जवान तैनात है यानी यहां पर 72 जवानों को स्ट्रांग रूम के बाहर तैनात किया गया है। साथ ही यहां पर भी स्ट्रांग रूम के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से अधिकारियों द्वारा निगरानी रखी जा रही है।

नतीजों के बाद ईवीएम पर दोष मत मढ़ना 

यह हम नहीं बल्कि सत्ता पक्ष बोल रहा है। सीएम नायब सैनी ने भी आज बयान देते हुए कहा कि भले ही एग्जिट पोल में हमें पीछे दिखाया जा रहा है, लेकिन हम बहुमत की सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि 8 तारीख को नतीजे आने के बाद विपक्ष ईवीएम पर दोष मढ़ने लग जाएगा। उन्होंने कहा कि हम जीतने के लिए जोड़ तोड़ नहीं करते हैं। हमें पूरा भरोसा है कि जनता ने बीजेपी को तीसरी बार भी आशीर्वाद दिया है। यहां पढ़िये संबंधित खबर... 

5379487