Logo
शहर में सिलाई सीखने आई दो बहनें संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी प्रयास के बाद भी लापता लड़कियों का सुराग नहीं लगा। पुलिस ने लड़कियों की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Charkhi Dadri : शहर में सिलाई सीखने आई दो बहनें संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी प्रयास के बाद भी लापता लड़कियों का सुराग नहीं लगा। पुलिस ने लड़कियों की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार थाना बौंद कला क्षेत्र निवासी दो बहनें दादरी शहर में कपड़े सिलाई सीखने आती थी। कल भी दोनों बहनें सेंटर में आई थी। करीब दो घंटे बाद छोटी लड़की ने अपनी मां को फोन पर बताया कि बड़ी बहन कहीं चली गई है जो काफी देर से सेंटर नहीं आई है। इसके बाद उसकी मां दादरी पहुंची तो दूसरी लड़की भी लापता मिली। उसने दोनों लड़कियों की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किया, लेकिन सुराग नहीं मिला। कुछ देर बाद पता चला कि उसकी बेटियों को हिसार जिला के मंडी आदमपुर निवासी दो युवक बहला फुसलाकर कर ले गए हैं। इसके बाद शहर पुलिस थाना में रिपोर्ट दी गई। इस संबंध में पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है।
मामले की गंभीरता से कर रहे जांच
मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़कियों की लापता होने की रिपोर्ट मिली है। फिलहाल मामला गुमशुदगी का दर्ज किया गया है। लड़कियों की मां ने दो युवकों पर बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

5379487