Logo
Dowry Harassment in Karnal: हरियाणा के करनाल में विवाहिता ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

Dowry Harassment in Karnal: करनाल में विवाहिता ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ना गर्भपात की कोशिश और अपने आर्थिक फायदे के लिए वार्ड पार्षद से अवैध संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने अपने मायके वालों को बुलाकर उनसे यह सारी बात कही। आरोप यह भी है कि जब मायके वाले ससुराल पहुंचे तो उनके साथ मारपीट की गई। महिला के शिकायत पर इंद्री थाना पुलिस ने उसके ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

महिला ने दी पुलिस में शिकायत

पुलिस शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी 11 अक्टूबर 2016 को पानीपत के पसीना के युवक के साथ हुई थी। पूरा परिवार करनाल की एक कालोनी में रहता है। उसने कहा कि शादी के बाद कुछ दिनों तक तो उसके ससुराल वाले ठीक थे। लेकिन कुछ महीनों बाद ही उसे दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। महिला ने बताया कि शादी में दहेज के रूप में मोटर साइकिल, 8 से 9 तोले सोने के गहने दिए थे।

महिला ने लगाए ये गंभीर आरोप

पीड़ित महिला ने दहेज के अलावा एक और संगीन आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उस पर एमसी को खुश करने के लिए उनके साथ अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। उसके ससुराल वाले एमसी को घर पर बुलाते और अवैध संबंध बनाने के लिए बोलते थे। वह जब मना करती थी तो उसके साथ मारपीट करते थे।

सास ने की थी गर्भपात की कोशिश

महिला ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं, एक छह साल का है और दूसरा लगभग एक साल का है। जब उसका छोटा बच्चा होने वाला था तो उसकी सास ने गर्भपात करने के लिए कुछ दवा खिला दी थी। तबीयत खराब होने पर उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह परिवार की शर्म के चलते कुछ नहीं बोल पाई थी। महिला ने बताया कि 29 अप्रैल 2023 को मैं अपने मायके चली गई थी। जब भी पति फोन करता था, तो गालियां देता और मेरे बच्चे को भी गलत चीजें सिखाते थे।

पति के घर सामान लेने गई थी महिला

महिला ने 26 अक्टूबर 2023 को पुलिस में शिकायत दी थी और इसके बाद  पति के घर अपना सामान लेने चली गई थी। इससे पहले दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया था, उस समय पति ने कहा था कि वह उसका सामान दे देगा। जब वह पुलिस के साथ अपने पति के घर पर गई तो वहां पर उसका सामान नहीं था। यहीं पर ससुराल वालों ने उनके साथ मारपीट की थी।

Also Read: भतीजे ने किया चाची के साथ दुष्कर्म, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया 

इंद्री थाना के जांच अधिकारी  ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर  ससुराल वालो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।  इस जांच में तथ्य जो भी सामने आएगा उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई कि जाएगी।  

5379487