Logo
Sirsa Transgender News: हरियाणा के सिरसा में किन्नरों के दो गुटों के बीच तगड़ी लड़ाई हो गई। इससे गुस्साए वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने चौक पर जाम लगा दिया। उनकी मांग थी कि आरोपी की गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जाए। तनाव अभी भी बना है।

Sirsa Transgender News: हरियाणा के सिरसा में किन्नरों के दो गुटों के बीच बुधवार रात को झगड़ा हो गया। आरोप है कि हमलावरों ने जमकर उत्पात मचाया। आज सुबह गुरुवार को वाल्मीकि समुदाय के लोग सड़क पर उतर आए। उन्होंने वाल्मीकि चौक पर जाम लगा दिया। मांग करने लगे कि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए। जाम की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने पुलिस से बताया कि वाल्मीकि जाति के किन्नर अनिल महंत पर संजू महंत और उसके साथियों ने बुधवार रात को वाल्मीकि मोहल्ले में हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती, तब तक जाम नहीं खोला जाएगा। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का काफी प्रयास नहीं किया गया। इसके बाद कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उधर, प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अड़े रहे। उन्होंने कहा कि आज शाम तक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाए, नहीं तो हम दोबारा से जाम लगा देंगे। पुलिस ने हमले में घायल वाल्मीकि चौक प्रधान सन्नी का पुलिस ने बयान दर्ज कर लिया है। 

संजू महंत ने किया अनिल महंत पर हमला

प्रदर्शनकारी विनोद कुमार का कहना है कि बुधवार रात को किन्न संजू महंत अपने 10-15 किन्नरों साथियों के साथ गाड़ियों में सवार होकर वाल्मीकि चौक मोहल्ले में आई थी। मोहल्ले किन्नर अनिल महंत और वाल्मीकि चौक प्रधान सन्नी वाल्मीकि बैठे गए थे। संजू महंत और उसके साथियों के पास तलवारें, डंडे और पत्थर थे। उन लोगों ने अनिल महंत पर हमला कर दिया।

हमले का कारण है इलाके का विवाद  

प्रधान सन्नी वाल्मीकि ने उसे छुड़ाना चाहा तो उसपर तलवार और डंडे से हमला किया गया,  जिस कारण वह घायल हो गए। आरोप है कि संजू महंत और उसके साथियों ने मोहल्ले में पत्थरबाजी की। हमलावर किन्नर घरों में घुस गए तोड़फोड़ की। बताया गया कि ये हमला इलाके के विवाद को लेकर किया गया।  

Also Read: Delhi Accident: दो बाइक की आपस में जोरदार टक्कर, एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

वाल्मीकि ने की गिरफ्तारी की मांग

आरोप ये है कि किन्नर अनिल महंत वाल्मीकि जाति से है इसलिए उसे इस इलाके में जाने से रोका गया था और बात ना मानने पर किन्न संजू महंत ने हमला कर दिया। वाल्मीकि प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अगर पुलिस शाम तक आरोपी संजू महंत को गिरफ्तार नहीं करती तो वाल्मीकि समुदाय के लोग शहर बंद करवा देंगे।

5379487