Logo
हरियाणा के जींद में नाबालिग छात्रा के साथ उसके 4 सहपाठियों ने होटल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है।

Jind: सफीदो रोड के होटल में नाबालिग छात्रा के साथ चार सहपाठियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही पीड़ित छात्रा की अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। आरोपित छात्रा को जन्मदिन की पार्टी देने के बहाने होटल में ले गए थे। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर चारों आरोपित छात्रों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने, बंधक बनाने, छह पॉक्सो एक्ट, आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले में आरोपितों की तलाश कर रही है।

जन्मदिन की पार्टी के बहाने छात्रा को ले गए होटल

शहर थाना इलाके के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी निजी स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा है। एक दिसंबर 2023 को उसकी बेटी के सहपाठी शुभम, रजत, शिवम, दर्पण उसकी बेटी को जन्मदिन पार्टी के बहाने सफीदों रोड के होटल में ले गए। जहां पर चारों आरोपितों ने उसकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी बेटी को बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। आरोपितों ने उसकी बेटी की अश्लील वीडियो भी बना ली। जिसके बाद आरोपितों ने उसकी बेटी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जब उसकी बेटी ने आरोपितों की बात मानने से इंकार कर दिया तो उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

महिला थाना पुलिस आरोपियों की कर रही तलाश

महिला थाना पुलिस ने पीड़ित छात्रा के पिता की शिकायत पर शुभम, रजत, शिवम, दर्पण के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने, बंधक बनाने, छह पॉक्सो एक्ट, आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। महिला थाना की जांच अधिकारी ऊषा ने बताया कि पीड़िता के पिता ने चार युवकों पर आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

CH Govt hbm ad
5379487