Logo
हरियाणा श्रम विभाग द्वारा श्रम कल्याण बोर्ड और भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत श्रमिकों और निर्माण कर्मचारियों के लिए दो विशेष व्हाट्सएप चैनलों की शुरुआत की।

Haryana: हरियाणा श्रम विभाग द्वारा श्रम कल्याण बोर्ड और भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत श्रमिकों और निर्माण कर्मचारियों के लिए दो विशेष व्हाट्सएप चैनलों की शुरुआत की। व्हाट्सएप हमारे दैनिक जीवन का एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा बन गया है और इसे देखते हुए हरियाणा श्रम विभाग ने अपने श्रमिकों तक जानकारी और सहायता पहुंचने के लिए ये महत्त्वपूर्ण कदम उठाया है।

व्हाट्सएप चैनल से सूचनाओं की मिलेगी सटीक जानकारी

व्हाट्सएप चैनल के माध्यम से अब श्रमिक अपने अधिकारों, लाभों, कल्याणकारी योजनाओं की तुरंत और विश्वसनीय जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अब श्रमिक बोर्ड द्वारा चलाई जा रही आगामी गतिविधियों, कार्यक्रमों, घोषणाएं और शिविरों के बारे में समय पर सूचना प्राप्त कर सकते हैं। श्रमिकों की सुविधा के लिए ही इन चैनलों को शुरू किया गया है। अब सूचनाओं की सटीक जानकारी प्राप्त कर श्रमिक अपने अधिकारों के प्रति भी जागरूक हो सकते हैं।

दफ्तर के चक्कर काटने से मिलेगी मुक्ति

श्रमिकों को बोर्ड में अपना पंजीकरण करने, योजनाओं से जुडी जानकारी प्राप्त करने, योजना से सम्बंधित पात्रता की जानकारी तथा किसी भी सवाल के जवाब के लिए उसे अब बोर्ड कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इस पहल से श्रमिकों के अधिकारों, सुविधाओं की पूरी जानकारी सीधे उन तक पहुंचेगी, जिससे वे आसानी से आवेदन करके अधिक संख्या में लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

पंजीकरण प्रक्रिया में होगी आसानी

अब श्रमिक बोर्ड में अपना पंजीकरण करने के लिए व्हाट्सएप चैनल पर दिए गए लिंक से अपना पंजीकरण आसानी से कर सकते हैं। यह प्रणाली न केवल संचार प्रक्रिया को सरल बनाती है, बल्कि लाभार्थियों को उनके अधिकारों और लाभों तक सीधी पहुंच भी प्रदान करती है। व्हाट्सएप चैनलों के माध्यम से हरियाणा के प्रत्येक श्रमिक बिना किसी अनावश्यक बाधा के सीधे बोर्ड से जुड़कर आसानी से बोर्ड से जुडी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और सीधे लाभ तक पहुंच सकेंगे।

5379487