Haryana Organizational Election 2025: हरियाणा में आज यानी 17 मार्च सोमवार को भाजपा के संगठनात्मक चुनाव हुए हैं। इन चुनावों के तहत पार्टी ने 27 जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। हालांकि प्रदेश में 22 जिले हैं, बीजेपी ने संगठनात्मक दृष्टि से 5 जिले और बनाए हैं, ऐसे में पार्टी आज 27 जिलाध्यक्षों की घोषणा करेगी। BJP ने हांसी, गोहाना, डबवाली, बल्लभगढ़ और ग्रेटर गुरुग्राम के लिए भी जिला अध्यक्षों के लिए आवेदन मांगे थे। अब हरियाणा में सभी जिलों के लिए जिलाध्यक्ष पद के नाम की आज घोषणा हो चुकी है।
जिलाध्यक्ष के लिए 900 नेताओं ने किया था आवेदन
पानीपत BJP जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारीदुष्यंत भट्ट को सौंपी गई है। बीते दिन यानी रविवार को पार्टी ने जिलाध्यक्ष के लिए आवेदन मांगे थे। राज्य में करीब 900 नेताओं ने आवेदन किया। हर जिले से 4 से 5 नामों का पैनल बनाकर चुनाव अधिकारियों ने हाईकमान को भेजा है। रविवार देर रात तक पार्टी के नेताओं ने जिलाध्यक्षों के नामों पर चर्चा की।
पानीपत से मौजूदा अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट के अलावा जिला महामंत्री कृष्ण छौक्कर, जिला सचिव रहे रविंद्र भाटियाऔर महिला मोर्चा से जुड़ीं सुनीता गोयल का नाम शामिल किए गए थे। इनमें जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट की दावेदारी सबसे मजबूत बताई जा रही थी। ऐसा कहा जा रहा है कि करीब एक साल पहले ही दुष्यंत भट्ट को पहली बार जिलाध्यक्ष बनाया गया था। डॉक्टर अर्चना गुप्ता को जब प्रदेश महामंत्री बनाने के बाद 3 जनवरी 2024 को भट्ट जिलाध्यक्ष बनाया गया था।
पानीपत के अलावा यहां भी जिलाध्यक्ष के पद के लिए हुई घोषणा
पानीपत के जिलाध्यक्ष पद पर दुष्यंत भट्ट के अलावा पंचकूला से अजय मित्तल, अंबाला से मनदीप राणा, यमुनानगर से राजेश सपरा, कुरुक्षेत्र से जतिंदर गोल्डी, कैथल से ज्योति सैनी, करनाल से प्रवीन लाठर, सोनीपत से अशोक भारद्वाज, गोहाना से विजेंद्र मलिक, जींद से तेजेंद्र ढुल्ल, रोहतक से रणवीर ढाका, झज्जर से विकास वाल्मीकि को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
डबवाली से रेणू शर्मा, सिरसा से एडवोकेट यतिंद्र सिंह, हांसी से अशोक सैनी, हिसार से आशा खेदड़, फतेहाबाद से प्रवीन जोड़ा, भिवानी से वीरेंद्र कौशिक, दादरी से इंजीनियर सुनील, रेवाड़ी से वंदना पोपली, महेंद्रगढ़ से यतींद्र राव, गुरुग्राम से सर्वप्रिय त्यागी, पटौदी से अजीत यादव, नूंह से सुरेंद्र सिंह पिंटू, पलवल से विपिन बैंसला और बल्लभगढ़ से सोहन पाल सिंह, फरीदाबाद से पंकज पूजन रामपाल शामिल हैं।
Also Read: सीएम सैनी पेश करेंगे अपना पहला बजट, महिलाओं और युवाओं के लिए कर सकते हैं ये ऐलान