Logo
विधानसभा चुनावों से पहले हरियाणा सरकार ने प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। प्रदेश सरकार ने तीन आईजी और 11 जिलों के एसपी बदल दिए हैं। करनाल के आईजी सतेंद्र गुप्ता को सोनीपत की जिम्मेदारी मिली है।

Haryana Police Department Update: विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। यहां 23 आईपीएस और 27 एचपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। इनमें 11 जिलों के एसपी बदले गए हैं। जबकि, तीन आईजी की रेंज भी बदल गई है। बुधवार की देर रात प्रदेश के गृह सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने नियुक्ति और तबादले का आदेश जारी किया है। 

इस ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार, करनाल के एसपी दीपक सहारण का ट्रांसफर हिसार कर दिया गया है। जबकि, हिसार के एसपी मोहित हांडा को करनाल की जिम्मेदारी दी गई है। आईपीएस डॉ. राजश्री को आईपी मधुबन भेजा गया है और करनाल के आईजी सतेंद्र गुप्ता को सोनीपत, सोनीपत के आईजी बी सतीश बालक को झज्जर और आईपीएस कुलविंदर सिंह को करनाल रेंज के आईजी नियुक्त किया गया है।

डीएसपी स्तर पर भी हरियाणा में हुए बदलाव

डीएसपी स्तर पर भी हरियाणा सरकार की ओर से कई बड़े बदलाव किए गए हैं। असंध के डीएसपी परमजीत सिंह का ट्रांसफर कुरुक्षेत्र में किया गया है। उनकी जगह पर सतीश कुमार गौतम को असंध का डीएसपी बनाया गया है। इसके अलावा सतीश कुमार गौतम पानीपत के डीएसपी के पद पर तैनात थे। वहीं करनाल के डीएसपी गुरमेल सिंह का ट्रांसफर हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो में कर दिया है। उनकी जगह पर मीना कुमारी को करनाल की नई डीएसपी बनाया गया है। मीना कुमारी इससे पहले एसीबी में डीएसपी थीं।

अधिकारी जल्द संभालेंगे अपना कार्यभार 

हरियाणा में पुलिस प्रशासन में इस बड़े फेरबदल से यह स्पष्ट हो गया है। प्रदेश सरकार पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी और उत्तरदायी बनाने के लिए बेहद गंभीर है। इन नए अधिकारियों की नियुक्ति से बेहतर पुलिस सेवा और कानून व्यवस्था की अपेक्षा की जा रही है। जिन अधिकारियों के तबादले हुए हैं, वह अपनी नई जिम्मेदारियों को निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और जल्द ही अपना कार्यभार संभालेंगे। 

5379487