Logo
Haryana Pollution: हरियाणा में सांस लेना लगभग मुश्किल होता जा रहा है। हरियाणा के कई राज्य गैस चैंबर में तब्दील हो चुके हैं। हर तरफ धुएं की चादर से लोगों का हाल बेहाल है।

Haryana Pollution: हरियाणा के कई क्षेत्रों में AQI लेवल दिल्ली एनसीआर को भी पीछे छोड़ चुका है। हरियाणा के 17 जिलों में AQI लेवल 300 से ऊपर है, तो वहीं पानीपत में AQI लेवल 500 पर पहुंच गया है। हरियाणा सरकार का दावा है कि पराली जलाने के मामले पहले से कम हो चुके हैं, लेकिन फिर भी हरियाणा के कई जिले गैस चैंबर बनते जा रहे हैं।

कुरुक्षेत्र और करनाल में AQI 400 पार 

हरियाणा के कुरुक्षेत्र और करनाल में AQI का लेवल 400 पार हो चुका है। मंगलवार को कुरुक्षेत्र में AQI 407 और करनाल में 441 AQI दर्ज किया गया। सुबह के समय स्मॉग की चादर देखने को मिली। इससे आम आदमी को काफी तकलीफ हो रही है और ये स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक है। लोगों में आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याएं मिल रही हैं। 

पानीपत में क्यों है इतना प्रदूषण

 पानीपत में AQI लेवल 500 पर पहुंच गया है। इसकी वजह है वाहनों की बढ़ती संख्या, जिसके कारण जाम और धुआं होता है और इंडस्ट्रीज से निकलने वाला धुआं। यहां सुबह और शाम के समय हर तरफ स्मॉग नजर आता है। 

दिल्ली-एनसीआर में जल्द लागू हो सकता है ग्रैप-3

दिल्ली एनसीआर में ग्रैप 2 लागू हो चुका है। जल्द ही ग्रैप 3 भी लागू होने की उम्मीद है। इसकी वजह है बढ़ता हुआ प्रदूषण। जिस तरह से प्रदूषण बढ़ रहा है, इससे उम्मीद लगाई जा रही है कि जल्द ही ग्रैप 3 भी लागू किया जा सकता है। 

ग्रैप 2 लगाने से हुए ये बदलाव

ग्रैप 2 लगाने के बाद डीजल जनरेटर चलाने पर रोक लगा दी गई है। इसकी जगह पर नैचुरल गैस. एलपीजी और बायो गैस से चलने वाले जनरेटर का इस्तेमाल किया जाएगा। सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसों और दिल्ली मेट्रो की सर्विस को बढ़ा दिया गया है। निजी वाहनों के लिए पार्किंग फीस बढ़ाई गई।

इन जिलों में 300 पार हुआ AQI

फरीदाबाद- 304
मानेसर- 306
पंचकूला- 323
हिसार- 326
रोहतक- 326
चरखी दादरी- 331 
यमुनानगर- 339
कैथल- 349
गुरुग्राम- 349
धारूहेड़ा- 389
कुरुक्षेत्र- 407
करनाल- 441
पानीपत- 500

ये भी पढ़ें: 'बीजेपी की 'डर्टी पॉलिटिक्स' से बढ़ रहा दिल्ली और यमुना में प्रदूषण', CM आतिशी का बीजेपी पर हमला

5379487