Logo
Haryana Weather: हरियाणा में कड़ाके की सर्दी के दिन चले गए हैं। अब लोगों को सर्दी से राहत मिलने वाली है। बीते दिन प्रदेश में खिली धूप ने सबके चेहरे पर खुशी ला दी है।

Haryana Weather: हरियाणा में लोगों को कड़ाके की सर्दी से अब राहत मिलने वाली है। बीते दिन धूप खिलने से लोगों को सर्दी से काफी राहत मिली। लोगों ने तेज धूप का खूब आनंद लिया। बूढ़े से लेकर बच्चे तक सबसे चेहरे पर शनिवार की खिली धूप ने मुस्कान ला दिया। दोपहर के समय लोग धूप का आनंद लेते नजर आए। इस बीच प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी भी देखने को मिली। इससे लोगों को ठंडक से काफी राहत मिली। इस बीच मौसम विभाग के मुताबिक 31 जनवरी से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। राज्य में 1 से 2 फरवरी के बीच अच्छी बारिश होने की संभावना हैं। यह बदलाव राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आएगा। 

आम तौर पर जनवरी में होती रही है अच्छी बारिश 

बता दें कि एक दिसंबर के बाद जनवरी में भी बारिश की एक बूंद अभी तक नहीं गिरी है। आमतौर पर जनवरी में अच्छी बारिश होती रही है। इससे पहले 2016 में सबसे कम बारिश शून्य के करीब दर्ज की गई थी, जबकि साल 2022 में पूरे महीने में 143 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने बताया है कि 2011 के बाद यह पहली बार है, जब जनवरी में बारिश नहीं हुई।

ये भी पढ़ें:- हरियाणा में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी, 4 जिलों में कोल्ड वेव का रेड अलर्ट, इस दिन होगी बारिश

तापमान बढ़ोतरी दर्ज 

प्रदेश में हिसार और महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री पहुंचा तो सिरसा का न्यूनतम तापमान चार डिग्री पहुंच गया। इसी प्रकार करनाल का न्यूनतम 4.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में अभी घना कोहरा छा सकता है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में अब लोगों को भयंकर सर्दी की उतनी मार नहीं झेलनी पड़ेगी, जितनी पहले पड़ रही थी।  अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल व दो तीन अन्य जिलों में अभी कोहरे की संभावना रहेगी। आज कई जिलों में बादल छाए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में सर्दी का पीक अब गुजर चुका है। लगभग सभी जिलों में अत्याधिक ठंडे दिन की स्थिति नहीं आएगी। 

5379487