Haryana Education Board: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में नकल के बढ़ते मामलों को देखते हुए तीन जिलों के नोडल अधिकारियों को बदला गया है। इस फैसले के पीछे प्रशासनिक दूसरे कारण बताए जा रहे हैं। दूसरी तरफ अब तक हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी के एग्जाम में कुल 481 नकलची पकड़े जा चुके हैं। हरियाणा सरकार ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने कई अधिकारियों और शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की है।

इन तीनों जिलों के बदले नोडल अधिकारी

एग्जाम में नकल को रोकने के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने तीन जिलों के नोडल अधिकारी बदल दिए हैं। नकल की रोकथाम के लिए प्रदेश के सभी 22 जिलों में बोर्ड से उच्च अधिकारियों को नियुक्त किया गया था। लेकिन अब सोनीपत, पलवल व यमुनानगर जिले के नोडल अधिकारी को बदला गया है। बोर्ड प्रशासन का कहना है कि इस फैसले के पीछे प्रशासनिक कारण है।बता दें कि हरियाणा में  12वीं क्लास की परीक्षाएं 27 फरवरी और 10वीं क्लास की परीक्षाएं 28 फरवरी से शुरू हुई थीं। क्लास 10वीं की आखिरी परीक्षा 19 मार्च और क्लास 12 वीं की 29 मार्च को होगी।

 Also Read: हरियाणा में आज 10वीं का इंग्लिश का पेपर, प्रशासन के कड़े इंतजाम के बावजूद 7 गिरफ्तार

परीक्षा में कितने स्टूडेंट्स शामिल हैं ?

सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की वार्षिक एग्जाम में प्रदेशभर से कुल 5 लाख 16 हजार 787 (रेगुलर के 475620 और डिस्टेंस के 41167) परीक्षार्थी शामिल हैं। जिसमें से 2 लाख 72 हजार 421 लड़के और 2 लाख 44 हजार 366 लड़कियां हैं। शैक्षणिक में 10वीं क्लास के 277460 और 12वीं के 198160 स्टूडेंट्स शामिल हैं।  मुक्त विद्यालय परीक्षा में 10वीं के 15935 और 12वीं के 25232 स्टूडेंट्स  शामिल हैं।

 Also Read: हरियाणा बोर्ड की नकल रहित व्यवस्था फिर फेल, नूंह के एग्जाम सेंटर में 12वीं का पेपर लीक, नकल के लिए हो रही सारी हदें पार