Haryana Budget Session 2025: हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र का आज यानी 18 मार्च मंगलवार को सातवां दिन है। सदन में पहले प्रश्नकाल की कार्यवाही हुई था। जिसके बाद अब शून्यकाल की कार्यवाही शुरु हो गई है। बजट सत्र के सातवें दिन 2008 के इंस्पेक्टर भर्ती घोटाले को लेकर जमकर हंगामा हुआ। इस मुद्दे पर भाजपा के विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले से यह पता लगा कि 20 इंस्पेक्टर भर्ती किए गए थे। जो बच्चा टॉप था, उसे नौकरी नहीं मिली। भर्ती में फ्ल्यूड का इस्तेमाल करके फेल बच्चों को टॉप कर दिया गया। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा का भतीजा भी शामिल था।
इंस्पेक्टर भर्ती घोटाले मुद्दे पर कांग्रेस विधायकों ने किया हंगामा
भाजपा के विधायक सुनील सांगवान ने जब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाले को लेकर कहा तो कांग्रेस विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। यह सब देखकर मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि इन्हें मिर्ची लग गई। इसके बाद CM खड़े हुए और कहा कि कोर्ट ने सरकार की प्रक्रिया पर भी चिंता जताई है। सीएम सैनी ने कहा कि उस समय की सरकार में युवाओं को न्याय नहीं मिलता था। इसे लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायकों ने पहले वेल में नारेबाजी की और फिर वॉकआउट कर दिया।
Also Read: नायब सैनी को सबसे ज्यादा, तो मंत्री अरविंद शर्मा को सबसे कम, जानिए बाकी मंत्रियों को कितना मिला बजट?
कांग्रेस विधायक ने किसानों का मुद्दा उठाया
कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह ने शून्यकाल में किसानों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों का स्टेट आफ माइंड समझना चाहिए। जितने भी किसानों के खिलाफ केस दर्ज हुए हैं, सरकार को बड़ा दिल रखते हुए केस वापस लेने चाहिए। किसानों को रोके जाने को लेकर सरकार से पूछा कि उन्हें किस कानून से रोका जा रहा है।
कांग्रेस विधायक ने MSP का भी मुद्दा उठाया, उन्होंने कहा कि हरियाणा में सेलर मालिक किसानों की फसल MSP पर नहीं खरीदते हैं। सरकार को ये सुनिश्चित करना चाहिए कि सरकार सेलर ऑनर से भी एमएसपी पर खरीद किए जाना चाहिए। डीजल पर वैट का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा में डीजल पर पंजाब से ज्यादा वैट लिया जा रहा है। इसको सरकार को देखना चाहिए कि कम से कम हरियाणा को पंजाब से कम पैसे लेने चाहिए।
सदन में गोहान की जलेबी पर फिर से हुई चर्चा
भाजपा विधायक रामकुमार गौतम ने सदन में एक बार फिर से गोहाना की जलेबी को लेकर तंज कस दिया। उन्होंने कहा कि इस वक्त नकली दवाई, नकली दूध, नकली मावा, नकली बीज और वो उनकी नकली इस पर सदन हंसने लगा। उन्होंने कहा कि इससे हमारी नसल कमजोर हो रही है। इनके लिए सजा सख्त होनी चाहिए
कुछ दिन पहले गोहाना की जलेबी को लेकर विधायक गौतम और मंत्री अरविंद शर्मा आपस में भिड़ गए थे। गौतम ने कहा था कि गोहाना की जलेबी अब शुद्ध नहीं रही, यह घी की जगह डालडा में बनाई जा रही है। ऐसे में बीते दिन यानी 17 मार्च को गोहाना की जलेबी सदन में लाई गई थी, लेकिन विधायक रामकुमार गौतम ने खाने से इंकार कर दिया था।