Logo
हरियाणा के 14 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। जिसके चलते दिन भर बादल छाए रहेंगे और तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

Haryana Weather Today: हरियाणा में सोमवार को छह जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के 14 जिलों में बारिश का अलर्ट है। जिसके चलते तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है।

दरअसल, आईएमडी चंडीगढ़ की मानें, तो आज हरियाणा के झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरूग्राम, मेवात, पानीपत, फरीदाबाद, जींद, करनाल, पलवल, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी और भिवानी में बारिश की संभावना है। इन सभी जिलों में शाम के समय गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा प्रदेश के कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत और जींद में रविवार रात करीब 1.30 बजे से घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं आज दिन में हल्की धूप निकलेगी और शीतलहर का दौर जारी रहेगा। जिसके चलते मौसम में ठिठुरन बरकरार है।

ये भी पढ़ें- Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आज बदल जाएगा मौसम, सुबह छाया घना कोहरा, शाम को होगी झमाझम बारिश

हरियाणा में फरवरी के महीने में एक्टिव होंगे 5 से 6 पश्चिमी विक्षोभ

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हरियाणा में लगातार 5 फरवरी तक हल्की बारिश की संभावना है। वहीं मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि फरवरी महीने में 5 से 6 पश्चिमी विक्षोभों के एक्टिव होने की संभावना है। इनमें केवल 2 पश्चिमी विक्षोभ से हल्की बारिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 3 फरवरी, 11 फरवरी और 15 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। इससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और दिन-रात के तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इस दौरान हल्की बारिश की संभावना भी है।

हरियाणा में 3 फरवरी को कितना रहेगा तापमान

हरियाणा में आज अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। हालांकि, बारिश के बाद मौसम बदलेगा और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें- सोनभद्र में भीषण हादसा: तेज रफ्तार कार और ट्रेलर की टक्कर; महाकुंभ जा रहा छत्तीसगढ़ का परिवार खत्म

5379487