Logo
Kurukshetra Lok Sabha Chunav: महाभारत की धरती कुरक्षेत्र इन दिनों सियासी रण में तब्दील है। एक-दूसरे पर शब्दबाण छोड़े जा रहे हैं। पांडव और कौरवों का फैसला चुनाव परिणाम करेंगे, लेकिन इस इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुशील गुप्ता ने रविवार को विशेष बातचीत में कई सियासी राज खोल दिए।

Kurukshetra Lok Sabha Chunav: हरियाणा की कुरक्षेत्र लोकसभा सीट से एक तरफ इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सुशील गुप्ता तो दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल मोर्चा संभाले हुए हैं। इन दोनों के बीच इंडियन लोकदल के अभय चौटाला भी मैदान में हैं, जिन्हें सुशील गुप्ता भाजपा की बी टीम बताते हैं। हरिभूमि टीवी के मोनिंदर पंडित से हुई खास बातचीत में सुशील गुप्ता ने कहा, भाजपा ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर अपनी ताबूत में आखिरी कील ठोंक ली। पेश हैं बातचीत के खास अंश...। 

सवाल: कैसा चल रहा है चुनाव? नवीन जिंदल के आने से कितनी मुश्किल हो रही है? 
जवाब: चुनाव बढ़िया चल रहा है, गांव गांव में लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो रहे हैं। जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। नवीन जिंदल के आने से कोई फर्क नहीं पड़ता। समाज के काफी लोगों से उनसे पूछा था, लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। क्षेत्र के लोग भी मानते हैं कि जिंदल दबाववश चुनाव लड़ रहे हैं। 

सवाल: नवीन जिंदल अभय चौटाला को अपना बड़ा भाई बताते हैं, इसके पीछे क्या राणनीति है? 
जवाब: बिल्कुल अभय उनके बड़े भाई हैं ही, उनके लिए वोट काटने आए हैं। दोनों एक दूसरे को भाई बताते हैं। 

सवाल: आप पहली बार यहां से आकर चुनाव लड़ रहे हैं, कैसे मुकाबला करेंगे? 
जवाब: देखिए मैं हरियाणा का अध्यक्ष था। हरियाणा में जब बाढ़ आ रही था तो मैं सीने तक पानी में जाकर लोगों की मदद की। कोरोना के समय भी जरूरमंदों का हर संभव सहयोग किया है। आम आदमी पार्टी का अध्यक्ष और प्रभारी रहते मैं हरियाणा के गांव गांव गया हूं। कुरक्षेत्र में एक मंदिर बना रहा हूं। संस्था का मैं चेयरमैन हूं। मंदिर के अलावा गौशाला भी है। हम 200 बिस्तर का हास्पिटल भी बना रहे हैं। कुरक्षेत्र से मेरा पुराना नाता है। 

सवाल: आप इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी हैं, कांग्रेस से कितना सहयोग मिल रहा है? 
जवाब: जी बिल्कुल पूरा सहयोग मिल रहा है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता, एक-एक पदाधिकारी दिल से पूरी सिद्धत के साथ सहयोग रहा है। 

सवाल: बीरेंद्र से दोस्ती की बड़ी चर्चा है, कहा जा रहा है कि सुशील गुप्ता ही उन्हें वापस लाए हैं? 
जवाब: नहीं ऐसा नहीं है। मेरी मित्रता तो बीरेंद्र सिंह, दीपेंद्र सिंह हुड्डा और रणदीप सुरजेवाला से भी हैं। मैं कंग्रेस में था फिर आम आदमी पार्टी ज्वाइन की, लेकिन रिश्ते थोड़ी खराब किए हैं। 

सवाल: बीरेंद्र सिंह ने कहा था कि राज्यसभा जाने के लिए सुशील ने क्या क्या किया? 
जवाब: नहीं इन बातों का अब कोई महत्व नहीं है। 

सवाल: अभय चौटाला को किसान नेता समर्थन दे रहे हैं? 
जवाब: इनकी जमानत जब्त होगी। यह तो भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए आए हैं। जिला पंचायत का चुनाव हुआ तो अभय चौटाला ने भाजपा को वोट दिलाई थी। राज्यसभा चुनाव और राष्ट्रपति के चुनाव में भी इन्होंने भाजपा प्रत्याशी को वोट देते हैं तो यह फिर ड्रामेबाजी है। इनकी एक वोट भी हुई तो वह भाजपा को जाएगी। चाहे वह अभय चौटाला हों या फिर दुष्यंत चौटाला। 

सवाल: पिछला चुनाव उनके बेटे ने लड़ा था, इस बार अंदाजा था कि अभय चौटाला आएंगे? 
जवाब: यह तो लोकतंत्र है। वह क्षेत्रीय पार्टी के नेता हैं, क्यों नहीं आना चाहिए। जरूर आना चाहिए। 

सवाल: केजरीवाल जी जेल में हैं, कितना नुकसान हो रहा है, उनकी अनुपस्थिति का? 
जवाब: केजरीवाल जी को अंदर करके भाजपा ने अपनी ताबूत पर आखिरी कील ठोकी है। केजरीवाल जी को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन उनकी सोच को कैसे गिरफ्तार करोगे? एक केजरीवाल जेल में बंद है, लेकिन लाखों केजरीवाल मैदान में हैं। यह तो तानाशाही पर उतारू हैं। चुनाव से ठीक पहले इन्होंने दो-दो मुख्यमंत्री जेल में डाल दिए। कांग्रेस के एकाउंट सील कर दिए। यह तो लोकतंत्र खत्म करना चाहते हैं। 

सवाल: केजरीवाल की जमानत पर सुनवाई चल रही है, क्या लगता है? 
जवाब: निश्चित रूप से शेर बाहर आएगा और मोदी जी के आंखों में आंखें डालकर फिर उसी तरह से दहाड़ शुरू होगी। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव के समय गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं और बोला यह बहुत गलत बात है। 

Watch Video...

 
5379487