Logo
हरियाणा में रहने वाले विदेशियों को सीएए को लेकर नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही नागरिकता मिल जाने की उम्मीद बन गई है। इस दिशा में सूबे की मनोहर सरकार के अधिकारियों द्वारा पहले ही होमवर्क कर लिया गया था। प्रदेश में करीब 600 विदेशी नागरिक है, जिनमें पाकिस्तानी अधिक है।

योगेंद्र शर्मा, Haryana: हरियाणा की धरती पर रहने वाले विदेशियों को सीएए को लेकर नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही नागरिकता मिल जाने की उम्मीद बन गई है। इस दिशा में सूबे की मनोहर सरकार के अधिकारियों द्वारा पहले ही होमवर्क कर लिया गया था। बता दें कि सीए के तहत तीन मुस्लिम बाहुल्य देशों से आने वाले गैर मुस्लिमों (बाकी धर्मों) के लोगों को नागरिकता देने संबंधी प्रावधान है। केंद्र की ओर से नागरिकता संशोधन कानून की अधिसूचना जारी होने के साथ ही हरियाणा में रहने वाले विदेशियों में भारत की नागरिकता मिल जाने की आशा जगी है।

प्रदेश में करीब 600 विदेशी नागरिक

प्रदेश के अंदर लगभग 600 विदेशी नागरिक होने का अनुमान हैं। इसमें अलग-अलग देशों की बात करें, तो 459 पाकिस्तानी नागरिक हैं, यह सभी हिंदू हैं। 375 विदेशी नागरिक वर्षों पहले भारत की नागरिकता के लिए आवेदन कर चुके हैं। इसके अलावा अन्य वीजा के जरिए प्रवास कर रहे हैं। सीएए की अधिसूचना जारी होने के साथ ही अब विदेशियों खासकर हिंदू नागरिकों में खुद से भारत की नागरिकता मिलने का रास्ता खुल गया है। इस फैसले को लेकर काफी लंबे अर्से से यह परिवार इंतजार कर रहे थे। प्रदेश में भले ही इनकी संख्या कम है लेकिन बाकी प्रदेशों में इनकी संख्या काफी ज्यादा है। वैसे, हरियाणा की बात करें, तो सबसे ज्यादा विदेशी नागरिक फरीदाबाद में रह रहे हैं। इनमें से 214 पाकिस्तान और 40 से ज्यादा अफगान, बांग्लादेश जैसे अन्य देशों से हैं।

पाकिस्तानी नागरिकों की संख्या सबसे अधिक

गृह विभाग के पास मौजूद आंकड़ों के अनुसार पाकिस्तान नागरिकों की संख्या सबसे ज्यादा है। सभी विदेशी नागरिक वीजा के साथ ही रहने की इजाजत हैं और हर वर्ष उनका वीजा बढ़ाने की अपील पर उनका वीजा बढ़ा दिया जाता है। सभी परिवार भारत-पाक विभाजन के बाद ही हरियाणा आ गए थे। यह शरणार्थी के तौर पर वीजा के जरिए रह रहे हैं। कुछ नागरिक अफगान और बांग्लादेश के हैं।

हरियाणा के जिलों में रह रहे विदेशियों की संख्या

हरियाणा में रहने वाले विदेशियों की बात करें तो पानीपत में 5, अंबाला में 42, करनाल में एक, कुरुक्षेत्र में 3, हिसार में एक, पलवल में 3, कैथल में एक, फतेहाबाद में 27 और रोहतक में 28 है। जबकि सिरसा में 68, यमुनानगर में 57, झज्जर में एक, पंचकूला में एक, गुरुग्राम में 8 के अलावा फरीदाबाद में 214 विदेशी रह रहे हैं। ये सभी पाकिस्तान से आए लोग हैं।

चौतरफा स्वागत, सियासी दिग्गजों ने कहा एतिहासिक कदम

राज्य के सियासी दिग्गजों ने नागरिकता संशोधन कानून की अधिसूचना जारी होने का दिल खोलकर स्वागत किया है। हरियाणा के सीएम मनोहरलाल के अलावा गृह एवं सेहत मंत्री अनिल विज, पूर्व मंत्री व वरिष्ठ नेता ओपी धनखड़, सांसद सुभाष बराला,  पूर्व वित्त मंत्री औऱ वरिष्ठ नेता कैप्टन अभिमन्यु, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नायब सैनी ने इस फैसले का स्वागत किया।

5379487