Logo
Rahgiri program in Kurukshetra: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रविवार को राहगीरी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सीएम नायब सैनी भी पहुंचे और साइकिल चलाई।

Rahgiri program in Kurukshetra: कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर के अर्जुन चौक पर रविवार को एक पेड़ मां के नाम को समर्पित राहगीरी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी और राज्यमंत्री सुभाष सुधा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन सुबह छह से लेकर आठ बजे तक किया गया, जिसमें लगभग 10 हजार स्कूली बच्चे भी शामिल हुए। सेल्फ हेल्प ग्रुप के साथ-साथ कई विभागों की ओर से स्टॉल भी लगाए गए।

सीएस सैनी ने चलाई साइकिल

 

वहीं, इस कार्यक्रम के लिए पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी गई थी, पुलिस प्रशासन की तरफ से ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाने को लेकर रोड मैप तैयार किया गया था। नगर परिषद की तरफ से ब्रह्मसरोवर व आसपास के क्षेत्र को पूरी तरह से स्वच्छ कर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। सभी नागरिक भी इस राहगीरी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में सीएस सैनी और सुभाष सुधा ने साइकिल चलाई।

 

मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम सैनी के कहा कि यह कार्यक्रम लोगों के लिए इकठ्ठा मिलने का अवसर होता है और इससे आपस में प्रेम और भाईचारा भी बना रहता है। इसके साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों, पुलिस, वन विभाग, बच्चों और जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने आगे कहा की कहा कि खेलों में शामिल सभी बच्चों ने भी दूसरे बच्चों को प्रोत्साहित किया। 

5379487