Logo
हरियाणा के रोहतक में महिला की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Rohtak: पुलिस टीम ने गांव रिठाल फोगाट में हुई महिला की हत्या के मामले में आरोपी को काबू किया। आरोपी ने महिला के सोने के कंगन चोरी किए थे, जिसके दौरान दोनों के बीच हाथापाई हुई और उसमें महिला को चोट लग गई, जिससे महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में गहनता के साथ जांच करते हुए आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया। पुलिस मामजे में गहनता के साथ जांच पड़ताल कर रही है।

गांव रिठाल फौगाट में हुई थी वारदात

प्रभारी थाना सदर निरीक्षक मुरारी लाल ने बताया कि 21 मई को सूचना प्राप्त हुई कि गांव रिठाल फौगाट में घर के अंदर महिला की लाश पड़ी हुई है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरु की। मृतक महिला की पहचान सुखपति के रुप में हुई। मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया था। मृतका के बेटे ओमप्रकाश की शिकायत पर हरेन्द्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आय़ा कि सुखपति के दोनों बेटे कई सालों से बाहर रहते है। सुखपति गांव में अकेली रह रही थी। सुखपति के पास हरेन्द्र निवासी रिठाल फौगाट घर का छोटा मोटा काम करता था। 11 मई को हरेंद्र ने घर से सोने के दो कंगन चोरी कर लिए। सुखपति ने हरेन्द्र को घर पर बुलाकर उससे कंगन के बारे में पूछा, जिसके बाद सुखपति की हत्या कर दी गई।

सीसीटीवी से हुआ मामले का खुलासा

मामले के जांच प्रभारी मुकेश ने बताया कि जांच दौरान आसपास लगे सीसीटीवी को चैक किया गया। 20 मई को हरेन्द्र सुखपति के घर आता हुआ सीसीटीवी में कैद हो गया। चार जून को आरोपी हरेन्द्र निवासी रिठाल फौगाट को गिरफ्तार किया। आरोपी ने सुखपति के घर से सोने के कंगन चोरी किए थे। आरोपी ने सोने के कंगन को बेच दिया। सुखपति को कंगन चोरी होने का पता लग गया। सुखपति ने हरेन्द्र को अपने घर पर बुलाया। सोने के कंगन को लेकर सुखपति व हरेन्द्र की आपस में बहस हुई। बहस के दौरान हरेन्द्र हाथापाई करने लगा। हाथापाई में लगे धक्के के कारण सुखपति नीचे गिर गई, जिसके कारण लगी चोट से सुखपति की मौत हो गई औऱ हरेन्द्र मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

5379487