Logo
Tourist Place Of Haryana: हरियाणा में अगर छुट्टी मनाना चाहते हैं तो यहां पर अपको आधुनिक इमारतों से लेकर हरे-भरे खेतों के साथ पहाड़ भी देखने को मिल जाएगा। इन छुट्टियों में आप अपने बच्चों के साथ इन जगहों पर जरूर जाएं।

Tourist Place Of Haryana: हरियाणा देश का एक ऐसा राज्य है जहां कला संस्कृति लोग अपने साथ लेकर चलते हैं। यही नहीं यहां के लोग अपने सभी त्योहारों को अलग-अलग क्षेत्रों में अगल-अलग तरिके से मनाते आ रहें हैं। यह राज्य न सिर्फ अपने इतिहास के लिए जाना जाता है बल्कि अपने सुखद जलवायु और कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के लिए भी जाना जाता है। यह तो सभी जानते है कि इस राज्य का अपना एक इतिहास रहा है, जहां महाभारत लेकर हल्दीघाटी तक का युद्ध लड़ा जा चुका है।

इस राज्य में आपको आधुनिक इमारतों से लेकर हरे-भरे खेत तक देखने को मिल जाएगें। अगर आप भी हरियाणा के बारे में गहराई से जानना चाहते हैं और इन गर्मियों की छुट्टियों में अपने बच्चों को हरियाणा घूमना चाहते हैं, तो राज्य में आपको ऐसी कई प्रसिद्ध जगह देखने को मिल सकता है, जहां पर आप अपने इतिहास को जानने के साथ-साथ घूमने का भी आनंद उठा सकते हैं।

हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़

Tourist Place Of Haryana
हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़

चंडीगढ़ सिर्फ हरियाणा की ही राजधानी नहीं है यह पंजाब राज्य की भी राजधानी है। यहां पर आपको सिर्फ हरियाणा ही नहीं बल्कि पंजाब की भी संस्कृती देखने को मिल जाएगी यानी की आप एक प्रयटक स्थल पर दो जगहों दो संस्कृतियों को जान सकते हैं। यही नहीं चंडीगढ़ को भारत में सबसे अच्छा नियोजित शहर माना जाता है।

कहा जाता है कि चंडीगढ़ ने आधुनिक दुनिया को अनुरूप रखते हुए अपनी प्राचीन सुंदरता को भी संभाले हुए है। यहां पर आप अपने बच्चों के साथ छतबीड़ चिड़ियाघर, महेंद्र चौधरी प्राणि उद्यान,  बटरफ्लाई पार्क, अंतर्राष्ट्रीय गुड़िया संग्रहालय, सरकारी संग्रहालय और आर्ट गैलरी, रॉक गार्डन, रोज गार्डन, सीढ़ीदार बगीचा और इस शहर के पास स्थित मोरनी हिल्स तक का आनंद उठा सकते हैं।

यादविंद्रा गार्डन

Tourist Place Of Haryana
यादविंद्रा गार्डन

गर्मी आते ही देश के कई राज्यों में लोग आम खाना काफी पसंद करते हैं। ऐसे में हर साल जून-जुलाई के दौरान हरियाणा पर्यटन स्थल पिंजौर के यादविंद्रा गार्डन में  मैंगो फेस्टिवल आयोजित किया जाता है। यह फेस्टिवल हर साल कृषि क्षेत्र की कंपनियों द्वारा आयोजित किया जाता है।

इस फेस्टिवल में देश के विभिन्न हिस्सों के आमों को प्रदर्शित किया जाता है। साथ ही यहां प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाता है जिसकी वजह से यह फेस्टिवल काफी आकर्षक हो जाता है। यहां आने वाले लोगों को प्रदर्शित में  कई तरह के आमों को चखने का मौका मिलता है।

रोहतक

Tourist Place Of Haryana
रोहतक

(हार्ट ऑफ हरियाणा)

 

रोहतक शहर को हरियाणा का हार्ट कहा जाता है। यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) का एक हिस्सा है। कहा जाता है कि यह शहर सिंधु घाटी सभ्यता जितना पुराना है जिसकी वजह से यह आकर्षण केंद्र बन चुका है। रोहतक का इतिहास काफी पुराना है, जो इसके उजड़े हुए खंडहरों में दिखाई देता है। रोहतक राज्य का एक प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक है।

यहां पर कई सबसे खूबसूरत झीलें हैं, जिनमे भिंडावास झील, तैलार झील और टिलर झील का नाम शामिल हैं। टिलर झील परिसर में एक चिड़ियाघर भी मौजूद है, जो इस झील को और भी आकर्षक बनाता है।

पंचकूला पर्यटन स्थल

Tourist Place Of Haryana
पंचकूला पर्यटन स्थल

शिमला की पहाड़ियों के रास्ते पर स्थित पंचकूला चंदेलों के खंडहरों और पहाड़ों पर ट्रैकिंग के लिए काफी प्रसिद्ध है। पंचकुला राज्य के सबसे नियोजित कस्बों में से एक है। यहां पर 9 वीं  से 12 वीं शताब्दी तक चंदेलों ने यहां शासन किया था। पंचकुला का सेक्टर 5 अपने मनोरंजन और कई तरह के खाने के लिए काफी फेमस है।

Also Read: साइबर सिटी के ऐतिहासिक स्थल, गुरुग्राम में स्थित मुगलों की धरोहर, जहां दिखाई देता है जीवंत वास्तुकला

पंचकूला में ओपन-एयर एम्फीथिएटर और डीआरडीओ के टर्मिनलों बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला भी है। यह शहर राज्य का एक ऐसा पर्यटन स्थल है जहां पर लोग हिमाचल प्रदेश के हिल स्टेशनों पर जाने से पहले जाते हैं और यहां पर कई लोकप्रिय जगहों का आनंद उठाते है।

5379487