Logo
Kurukshetra News: रामलला की मूर्ति बनाने वाले अरुण योगीराज अब जल्द कुरुक्षेत्र में श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप को आकार देने वाले हैं।

Kurukshetra News: अयोध्या में रामलला की मूर्ति बनाने वाले योगीराज अब हरियाणा के कुरुक्षेत्र में श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप को आकार देंगे। इसमें महाभारत के दौरान अर्जुन से संवाद में श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप को दर्शाया जाएगा। जिसमें अर्जुन और चार घोड़ों के साथ रथ भी दिखाई देंगे। साथ ही इस मूर्ति को भी श्रीराम की मूर्ति की तरह ही नेपाल की गंडक नदी से निकाले गए शालिग्राम पत्थर से ही तैयार किया जाएगा। धर्मनगरी को विशेष पहचान देने वाले और एशिया के सबसे ऊंचे माने जाने वाले ब्रह्मसरोवर के पूर्वी किनारे पर निर्माणाधीन 18 मंजिला ज्ञान मंदिर के गर्भगृह में श्रीकृष्ण की मूर्ति को स्थापित किया जाएगा।

योगीराज करेंगे मंदिर का अवलोकन

मंदिर के गर्भगृह में श्रीकृष्ण का अर्जुन को संदेश देते हुए विराट स्वरूप विराजमान किया जाएगा, जिसके लिए मूर्तिकार अरुण योगीराज से बात हो चुकी है। इसके लिए ट्रस्ट ने योजना तैयार कर ली है। जल्द ही प्रख्यात शिल्पकार अरुण योगीराज भी मंदिर का अवलोकन करेंगे।

अरुण योगीराज द्वारा यह मूर्ति बनाए जाने का प्रस्ताव स्वीकार किए जाने के बाद ट्रस्ट की ओर से नेपाल में भी संपर्क किया जा रहा है, ताकि वहां गंडक नदी से निकले इस विशेष शालिग्राम पत्थर को लाया जा सके। फिलहाल मंदिर निर्माण चल ही रहा है और 50 प्रतिशत से ज्यादा काम पूरा हो चुका है। अरुण योगराज के यहां पहुंचने के बाद ही तय किया जाएगा कि आखिरकार मूर्ति को कितने समय में तैयार कर लिया जाएगा।

18 मंजिला ज्ञान मंदिर

ब्रह्मपुरी अन्नक्षेत्र ट्रस्ट ज्ञान मंदिर के संस्थापक स्वामी चिरंजीवपुरी के अनुसार, 18 मंजिला ज्ञान मंदिर कई तरह से  खास होगा। इसमें गीता के 18 अध्याय, 18 अक्षौहिणी सेना, महाभारत के 18 दिनों का युद्ध, पवित्र नदी सरस्वती का स्वरूप भी इस मंदिर में देखने को मिलेगा।

Also Read: Ram Mandir: अयोध्या श्री राम मंदिर को गिफ्ट में मिली चांदी की झाड़ू, 1.7kg है वजन, गर्भ गृह की सफाई के लिए होगा इस्तेमाल

5379487