International Women's Day 2025: पंचकूला में आज 8 मार्च शनिवार को रेड बिशप होटल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्टेट लेवल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में सीएम सैनी महिलाओं के संघर्षों, उपलब्धियों और समाज में उनकी भूमिका को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में करीब 50 महिलाओं को उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया।
शांता रंगा को सुषमा स्वराज अवॉर्ड मिला
करनाल की समाजसेवी एडवोकेट शांता रंगा को सुषमा स्वराज पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समाजसेवी शांता रंगा को 5 लाख कैश भी दिया गया। शांता रंगा का जन्म 15 जून 1943 को हुआ था। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की है। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज के साथ शांता रंगा की दोस्ती भी रही है। रंगा ने 1980 में बुल्गारिया के सोफिया में और 1995 काठमांडू में विश्व शांति सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। फ्रेंडशिप सोसाइटी की तरफ से ग्लोरी आफ इंडिया का अवॉर्ड भी उन्हें मिला है। इसके अलावा उन्होंने बाल श्रम, कार्य स्थल पर महिला का यौन शोषण और बंधवा मजदूरी के खिलाफ आवाज उठाई है।
खेलों में मनु भाकर समेत इन महिलाओं को मिला अवॉर्ड
खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने पर भिवानी की सोनिका, जींद से कुसुम, झज्जर से मनु भाकर, फरीदाबाद से रिदम सांगवान, कुरुक्षेत्र से रमिता जिंदल, हिसार से अंतिम पंघाल, भिवानी से प्रीति पंवार, सिरसा से भजन कौर, चरखी दादरी से विनेश फौगाट, जींद से अंशु मलिक, रोहतक से रितिका हुड्डा, पानीपत से निशा दहिया, भिवानी से जैसमीन लंबोरिया, झज्जर से दीक्षा डागर, सोनीपत से किरण पहल, पंचकूला से रैजा ढिल्लों को सम्मानित किया गया।
Panchkula, Haryana: On International Women’s Day, CM Nayab Singh Saini inaugurated three portals addressing domestic violence complaints, supplementary nutrition and the Aapki Beti Hamari Beti scheme. He announced 44 new Anganwadi centers and laid the foundation for a Bal Bhavan… pic.twitter.com/cSZSKgebLV
— IANS (@ians_india) March 8, 2025
सीएम सैनी ने श्रुति चौधरी और आरती राव के साथ सेल्फी ली
कार्यक्रम में नायब सिंह सैनी ने मंत्री श्रुति चौधरी और आरती राव के साथ सेल्फी भी ली। उस दौरान सीएम सैनी ने श्रुति चौधरी, आरती राव और कालका से भाजपा विधायक शक्ति रानी शर्मा को कैबिनेट का हीरो बताया। पहलवान और जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया जाना था। लेकिन वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हुई।
महिलाओं के लिए तीन जरूरी घोषणा की
कार्यक्रम में सीएम सैनी कहा कि' मेरे सफल जीवन में मेरी माता जी का बहुत योगदान है। जो कभी किसी से न हारी, उसी का नाम है नारी। हरियाणा पुलिस भर्ती में महिलाओं की संख्या बढ़ाई जाएगी। साथ ही CM ने वर्चुअली महिलाओं और बेटियों से जुड़े 3 नए पोर्टल, चरखी दादरी में बाल विकास भवन और 44 नए आंगनबाड़ी केंद्रों का शुभारंभ किया।