Kumari Selja on Rahul Gandhi: सिरसा में आज 9 मार्च रविवार को कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने राहुल गांधी के बयान का समर्थन किया है। बीते दिन राहुल गांधी ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर भाजपा के लिए काम करने का आरोप लगाया था। राहुल गांधी की इस टिप्पणी कुमारी सैलजा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जो कहा है उस पर कांग्रेस पार्टी के हर सदस्य को विचार करना चाहिए।

राहुल गांधी ने क्या टिप्पणी की थी ?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 8 मार्च शनिवार को दावा करते हुए कहा था कि उनकी पार्टी के कुछ नेता बीजेपी के लिए काम करते हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो 30-40 कांग्रेस नेताओं को बाहर कर किया जा सकता है। राहुल गांधी ने यह बयान उस समय दिया था जब वह गुजरात के दौरे पर थे। उन्होंने कहा था कि उन नेताओं और कार्यकर्ताओं को हटाने की जरूरत है, जो गुप्त तरीके से बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं। राहुल गांधी के इस बयान पर कुमारी सैलजा ने प्रतिक्रिया दी है।

Also Read: आज चंडीगढ़ में कांग्रेस की बैठक, नेता प्रतिपक्ष को हो सकता है ऐलान, विधानसभा में सरकार को घेरने की बनाएंगे रणनीति

राहुल गांधी की बात के पीछे तथ्य होता है- कुमारी सैलजा

मीडिया से बात करते हुए कुमारी सैलजा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी पर कहा कि, 'राहुल गांधी जी अगर कुछ बात करते हैं तो उसके पीछे हमेशा एक तथ्य होता है। राहुल जी ने जो बात कही है, उसे हर कांग्रेस के सदस्य को देखना चाहिए और उनकी बात को कुछ समझना चाहिए।'

इससे पहले भी कुमारी सैलजा ने 6 मार्च को विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के हार के सवाल पर कहा था कि हरियाणा कांग्रेस की सबसे बड़ी कमजोरी उसका संगठन न बना पाना है। पार्टी की अंदरूनी खामियों के की वजह से संगठन कई वर्षों से अधूरा है। जबकि बीजेपी ने संगठन मजबूत होने की वजह से प्रदेश में तीसरी बार अपनी सरकार बनाई है। 

Also Read: राज्यपाल ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, चौटाला-मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि, अब इस दिन होगी कार्यवाही