Logo
Spa Center Raid: सोनीपत में स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार का धंधा किया जा रहा था। पुलिस ने छापेमारी कर 15 महिलाओं और 3 युवकों को गिरफ्तार किया है।

Spa Center Raid: सोनीपत में पुलिस ने एक देह व्यापार करने वाले रैकेट का पर्दाफाश किया है। दरअसल, पुलिस ने शनिवार की रात सोनीपत में जीटी रोड के कई मॉल पर रेड की। इन मॉल में स्पा सेंटर चल रहे थे। जब पुलिस ने तीन स्पा सेंटर पर छापा मारा तो यहां से पुलिस ने 15 महिलाओं और 3 युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस का कहना है कि यहां पर लोग स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चला रहे हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले में हिरासत में लिए लोगों से पूछताछ कर रही है।

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार

जानकारी के मुताबिक, सोनीपत में शनिवार यानी 10 अगस्त की रात को पुलिस की कईं टीमों ने मिलकर  कुंडली में KFC मॉल के स्पा सेंटर सहित कई जगहों पर छापेमारी की। इन इलाकों में 3 बड़े और प्रतिष्ठित मॉल हैं। पुलिस को पता लगा था कि इन मॉल में अवैध रूप से स्पा सेंटर चल रहे हैं। इसके अलावा पुलिस को यह भी पता लगा कि इन मॉल में स्पा की आड़ में देह व्यापार के काम को अंजाम दिया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस एक्शन में आ गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और यहां से पुलिस ने 15 महिलाओं और 3 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली और अन्य राज्यों से लाए थे लड़कियां

पूछताछ में पुलिस को पता लगा कि स्पा सेंटर में देह व्यापार के लिए दिल्ली व दूसरे राज्यों से लड़कियों को लाया गया था। पुलिस का कहना है कि यहां पर लड़कियों को लाकर अवैध तरीके से देह व्यापार करवाया जा रहा था। पुलिस द्वारा स्पा चलाने वाले संचालकों, गिरफ्तार महिलाओं और युवकों को आज सोनीपत कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Also Read: दुष्कर्म के दोषी को 20 साल कैद,घर में बंधक बनाकर दिया वारदात को अंजाम, 22 हजार लगाया जुर्माना

कोर्ट में होगी पेशी

पुलिस के मुताबिक, KFC मॉल में स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार का धंधा चलने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद पुलिस की एक टीम को रेड के लिए तैयार किया गया। इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 13 महिलाओं समेत 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब जांच की जा रही है।

5379487