चंडीगढ़ के इन वाटर पार्क में बच्चों के साथ करें मस्ती, टाइमिंग से टिकट तक जानिये सबकुछ...

13 Jun 2024

गर्मी के मौसम में हर किसी को पानी में छप-छप करने का मन करता है।

आज हम यहां चंडीगढ़ के सबसे अच्छा वाटर पार्क के बारे में बताने वाले हैं।

फन सिटी वाटर पार्क- यह वाटर पार्क चंडीगढ़ के पास रामगढ़ में स्थित है। टिकट प्राइज 1090 रु. है। खुलने का समय सुबह 9 बजे से शाम के साढ़े 6 बजे तक है।

थंडर जोन वाटर पार्क- यह पार्क चंडीगढ़ के मोहाली सरहिंद रोड के पास है। इस पार्क में एंट्री के लिए प्रति व्यक्ति 800 रुपये की टिकट है। यहां भी कई मनोरंजक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं।

एक्वा विलेज- यह वाटर पार्क चंडीगढ़ के कालका रोड पिंजौर में स्थित है। इस पार्क में एंट्री का समय सुबह के 10 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक है। इसमें टिकट की कीमत प्रति व्यक्ति 650 रुपये है।