Logo
हरियाणा के यमुनानगर में नाबालिग लड़की के साथ एक युवक ने जबरन दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है।

यमुनानगर: नाबालिग लड़की ने एक युवक पर जबरदस्ती दुष्कर्म करने व मामले के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ छह पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। मामले में आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस आरोपी को जल्द गिरफ्तार किए जाने का दावा कर रही है।

रास्ते से पकड़कर किया दुष्कर्म

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रादौर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके गांव का ही अशोक कुमार उसे काफी दिनों से पीछा कर परेशान कर रहा था। उसने बदनामी के डर से इस बारे में किसी को नहीं बताया। पीड़िता ने बताया कि चार अक्टूबर को सुबह साढ़े छह बजे वह किसी काम से घर के बाहर गई थी। इस दौरान आरोपी अशोक कुमार ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

जान से मारने की दी धमकी

पीड़िता ने बताया कि जब आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की तो उसने शोर मचा दिया। शोर मचाने पर आरोपी ने उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। उसने घर जाकर घटना के बारे में परिजनों को बताया। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी अशोक कुमार के खिलाफ चार व छह पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है।

CH Govt hbm ad
5379487