Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम सुहाना हो गया। बहुत दिनों के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। बीते 24 घंटे में राज्य के कई जिलों में बारिश हुई। सबसे अधिक पानी सिमडेगा में गिरा है। जहां 46.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, इस तरह की बारिश साइक्लोनिक डिप्रेशन की वजह से हो रही है। अगले दो दिनों तक ऐसी स्थिति बनी रहनी की संभावना है। बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली।

ऑरेंज अलर्ट जारी
विज्ञान केंद्र के मुताबिक, गढ़वा, पलामू, चतरा व लोहरदगा को छोड़कर अन्य सभी जिलों में बारिश के आसार है। कई जगहों पर वज्रपात होने की संभावना है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 41 डिग्री के आसपास रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना है। 

गर्मी से राहत
बता दें, सिमडेगा में शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालाकि तेज आंधी से आम की फसल को नुकसान हुआ। सोमवार को सुबह से बादल छाए रहे। शाम होते ही रुक-रुक कर मूसलाधार बारिश हुई। बारिश से शहर के डेली मार्केट व साप्ताहिक बाजार में सब्जी बेचने वाले किसानों को नुकसान हुआ। इसके साथ ही परेशानी का सामना करना पड़ा।