Logo
भोपाल में एक अजीब मामला सामने आया है। 103 साल के बुजुर्ग ने तीसरी बार शादी की। बुजुर्ग हबीब ने 49 साल की महिला से निकाह किया। दोनों दंपती का ऑटो से जाते हुए का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में लोग पति-पत्नी को मुबारकबाद दे रहे हैं।

भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 103 साल के बुजुर्ग ने 49 साल की महिला से शादी रचाई। बुजुर्ग की यह तीसरी शादी है।  दोनों की शादी लोगों की नजर में तब सामने आई जब उनका एक वीडियो वायरल हुआ। भोपाल के इतवारा में रहने वाले बुजुर्ग हबीब नजर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हैं। हबीब 103 साल के हैं। हबीब ने 2023 में 49 साल की फिरोज जहां से शादी की। हबीब नजर का कहना है कि अकेलापन दूर करने के लिए उन्होंने यह निकाह किया।  वीडियो में हबीब निकाह अपनी बेगम को घर ले जाते दिख रहे हैं। लोग उन्हें मुबारकबाद देते नजर आ रहे हैं। ऑटो से जा रहे इस दंपती को देख लोग हैरानी भी जता रहे हैं। 

जानें महिला ने क्यों किया हबीब से निकाह 
जानकारी के मुताबिक, हबीब का पहला निकाह 1918 या 1920 में नासिक में हुआ था। दूसरा निकाह लखनऊ में हुआ था, उनकी मौत की हो गई। हबीब ने कहा कि उम्र के इस पड़ाव पर मेरी ख़िदमत के लिए कोई नहीं था। इस कारण मैंने निकाह किया। फिरोज जहां भी अकेली थी, फिरोज का कहना है कि उन्होंने पहले निकाह के लिए मना कर दिया था, लेकिन बाद में बुजुर्ग पति की ख़िदमत के लिए शादी करने का फैसला ले लिया। मैंने अपनी मर्जी से शादी की है और इस निकाह से खुश हूं। फिरोज जहां का यह भी कहना है कि हबीब इस उम्र में भी पूरी तरह स्वस्थ हैं। उनको कोई गंभीर बीमारी नहीं है।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी शादी 
बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है कि इतनी उम्र में बुजुर्गों ने शादी की। ब्रिटेन में 103 साल के बुजुर्ग किर्बी और 90 साल की महिला डोरीन ने शादी रचाई थी। इंडोनेशिया में भी 103 वर्षीय पुआंग कट्टे ने 76 साल छोटी यानी 27 वर्षीय महिला से शादी की थी। पुआंग ने 1945-1949 की लड़ाई में हिस्सा लिया था। इराक में रहने वाले अल-मंसूरी ने 103 साल की उम्र में 37 साल की महिला से तीसरी शादी रचाई थी। मंसूरी की शादी में उनके 15 बच्चे और 100 से अधिक पोते-पोतियां शामिल हुए थे। अल-मंसूरी और बच्चों की ख्वाहिश के चलते वे तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे थे। 

5379487