MP AAP state executive Committee: मध्य प्रदेश में आदमी पार्टी ने अपनी नवीन कार्यकारिणी घोषित की है। प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल और प्रदेश प्रभारी बीएस जून द्वारा जारी सूची में 60 नेताओं के नाम हैं। शैली रनावत को प्रदेश सचिव बनाया गया है। जबकि, उदयभान सिंह तोमर सहित 13 जॉइंट सेक्रेटरी और 9 प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किए गए हैं। भूपेंद्र सिंह विकल स्टेट मीडिया इंचार्ज बनाए गए हैं। 

आमदी पार्टी ने महिला और यूथ विंग में भी पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जयेंद्र सिंह सोमवंशी आम आदमी पार्टी युवा विंग के स्टेट प्रेसीडेंट और देवांशु द्विवेदी सचिव बनाए गए हैं। जबकि, आईए खान को अल्पसंख्या प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। आम आदमी पार्टी ने महिला विंग, व्यापारी प्रकोष्ठ, लीगल सेल, सोशल मीडिया सहित अन्य प्रकोष्ठों में पदाधिकारी नियुक्त किए हैं। सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल बतौर प्रदेश अध्यक्ष जिम्मेदारी संभाले हुए हैं। 

 
MP Aam Aadmi Party list

यह भी पढ़ें: लाड़ली बहना योजना की 17वीं किस्त जारी: सिंग्रामपुर में CM मोहन ने दी जैन आयोग के गठन को मंजूरी

भाजपा ने लांच किया फ्यूचर फोर्स कार्यक्रम
भाजपा ने मध्य प्रदेश में सदस्यता अभियान का दूसरा चरण शुरू किया है। पार्टी का फोकस अब गैर राजनीतिक परिवारों पर है। प्रदेशभर में ऐसे परिवारों से 1 लाख सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। भाजपा ने इसके लिए फ्यूचर फोर्स कार्यक्रम लांच कर जिले और बूथ स्तर तक टारगेट तय किया है। प्रदेश अध्यक्ष वीड़ी शर्मा ने कहा, सदस्यता अभियान के दूसरे फेज में अलग तरह के लोगों को जोड़ रहे हैं।