Logo
Amarwara Bypolls Result: MP की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव का फैसला हो गया है। भाजपा के कमलेश शाह ने आखिरी दो राउंड में बाजी पलटी और कांग्रेस ने धीरन शाह को 3252 वोटों से शिकस्त दी। जानें कैसे अचानक बदले चुनावी समीकरण।

Amarwara Bypolls Result: छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव का फैसला आ गया है। पीजी कॉलेज में सुबह आठ बजे से शुरू हुई काउंटिंग दोपहर तीन बजे खत्म हो गई। कांटेदार मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह ने आखिरी दो राउंड में बाजी मारी। कमलेश ने कांग्रेस के धीरन शाह को 3252 वोट से शिकस्त दी। शुरू के चार राउंड तक बढ़ने बनाने वाले भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह को पांचवें राउंड में कांग्रेस के धीरन शाह ने पीछे किया। फिर लगातार कमलेश दूसरे नंबर पर चलते रहे। 18वें राउंड के बाद कमलेश ने बाजी पलटी और आखिरी दो राउंड में 3252 वोटों से जीत हासिल कर ली।

10 को हुई थी वोटिंग 
आखिरी के राउंड में भाजपा को लगातार बढ़त मिली। कांग्रेस ने दो राउंड की काउंटिंग में गड़बड़ी की आशंका जताई। कांग्रेस समर्थकों ने रिकाउंटिंग की मांग की है। बता दें कि अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में 10 जुलाई को 332 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हुई थी। यहां कुल 9 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। भाजपा को जीत मिली।

live update

  • 18वें राउंड में भाजपा ने मारी बाजी
    18वें राउंड में एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह ने 800 वोटों से बढ़त बना ली है। अभी 2 राउंड की गिनती बाकी है।

  • 2829 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी आगे
    धीरन शाह 16वें राउंड में मात्र 2829 वोटों से आगे चल रहे हैं। अभी 4 राउंड की गिनती होना बाकी है।

  • राउंड 15 में भी कांग्रेस ने बनाई बढ़त
    अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के 15वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह 4014 वोट से आगे हैं। इस दौरान धीरन शाह को 61445 वोट तो वहीं कमलेश शाह को कुल 57431 वोट मिले हैं।

  • कांग्रेस की बढ़त बरकरार लेकिन लीड कम
    14वें राउंड में कांग्रेस की बढ़त बरकरार है लेकिन लीड काफी कम है। कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह 2851 वोट से आगे चल रहे हैं।

  • राउंड 13 धीरन शाह आगे
    कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह के मुकाबले 13वें राउंड में भी 5128 वोटों से आगे चल रहे हैं।

  • 12वां राउंड में भी मारी बाजी
    कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह को 12वें राउंड में 7500 से अधिक वोटों की बढ़त बनी हुई है। कुल 20 राउंड में काउंटिंग होनी है। अब तक 8 काउंटिंग शेष बची हैं। 

    धीरन शाह 11वें राउंड में भी निकले आगे
    कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह को 11वें राउंड में 6775 वोटों की भाजपा प्रत्याशी से बढ़त मिली हुई है।  

  • दसवें राउंड के बाद धीरेन शाह 6000 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • आठवें राउंड में कांग्रेस को मिले 31724 वोट 
    आठवें राउंड तक 80549 वोटों की गिनती हुई। कांग्रेस को 31724, बीजेपी 28804, गोंगपा को 14230 और नोटा को 1692 वोट मिले।
  • 2930 वोटों से कांग्रेस आगे 
    अब तक आठ राउंड हो चुके हैं। कांग्रेस को 2930 वोटों की बढ़त मिली है। सातवें राउंड की अपेक्षा 1070 वोटों से लीड घटी है। तीसरे राउंड तक कमलेश लीड बनाए हुए थे। पांचवें राउंड के बाद कांग्रेस के धीरन शाह ने बाजी पलटी और बढ़त हासिल की। छठे राउंड में कांग्रेस को 4400 वोटों की बढ़त मिली थी। 

जानें किस राउंड में कौन, किससे आगे रहा
पहले राउंड से भाजपा आगे हो गई। दूसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह 2731 वोट से आगे थे। तीसरे राउंड तक 30247 वोटों की गिनती की गई। बीजेपी के कमलेश शाह को 13662, कांग्रेस के धीरन को 8641 और गोंगपा के देवरावेन को 5532 वोट मिले। चौथे राउंड में भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह की लीड कम हुई। चौथे राउंड में भाजपा 15,742 तो कांग्रेस 13,318 वोट मिले।

पांचवें राउंड के बाद पलटी बाजी 
पांचवें राउंड में रोचक हो गया। कांग्रेस प्रत्याशी ने बढ़त बना ली। धीरन शाह 1000 वोटों से आगे हो गए। छठवें राउंड में धीरन शाह को और बढ़त मिल गई। 4 हजार वोटों से कांग्रेस आगे हो गई। सातवें राउंड में कांग्रेस के धीरन शाह 4500 वोटों से आगे रहे। आठवें राउंड तक 80549 वोटों की गिनती हुई। कांग्रेस को 31724, बीजेपी 28804, गोंगपा को 14230 और नोटा को 1692 वोट मिले। नौवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी धीरेंद्र शाह 3797 वोट से बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा चल रही है।

दो बार ही भाजपा ने जीता अमरवाड़ा का रण 
अमरवाड़ा विधानसभा में अब तक हुए विधानसभा चुनाव में दो बार ही भाजपा जीती है। 1990 में कमल वाडिवा चुनाव जीते थे। 2008 में कांग्रेस से भाजपा में आए प्रेमनारायण ठाकुर ने जीत दर्ज की थी। 2003 में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के मनमोहन शाह बट्‌टी ने जीत दर्ज की थी। बाकी सभी चुनावों में कांग्रेस का कब्जा रहा है।

इसलिए हो रहा उपचुनाव 
कमलेश शाह ने 2023 के विधानसभा चुनाव में अमरवाड़ा सीट से जीत दर्ज की थी। कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले कमलेश ने 2023 में बीजेपी की मोनिका बट्‌टी को हराया था। लोकसभा चुनाव से पहले शाह ने बीजेपी जॉइन कर ली और 29 मार्च को विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया था। इस वजह से यहां 10 जुलाई को उपचुनाव हुआ।

5379487