CM Mohan Yadav Karila Fair: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार (19 मार्च) को हादसे का शिकार होते होते बचे। रंगपंचमी पर वही अशोकनगर के करीला मेले में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान अचानक सीढ़ियां भरभराकर गिर गईं। जिससे मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनके साथ खड़े मंत्री विधायकों का बैलेंस बिगड़ गया। हालांकि, वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें गिरने से बचा लिया। घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अशोकनगर में हुई इस घटना को मुख्यमंत्री मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है। उनके साथ संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र लोधी और मुंगावली विधायक बृजेंद्र यादव सहित अन्य नेता मौजूद थे। सभी लोग सीढ़िसों से चढ़कर आगे जा रहे थे। तभी रास्ते में मीडियाकर्मी बात करने लगे और सीढ़ियां भरभरा कर टूट गईं।
Video Watch...
अशोकनगर में @CMMadhyaPradesh को क्या हो गया... pic.twitter.com/w0APN9J1PO
— sonelal.kushwaha (@KushwahaK45286) March 19, 2025
करीला धाम में हादसे की वजह
गनीमत रही कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ज्यादा ऊपर नहीं थे, अन्यथा संभालना मुश्किल हो जाता। हादसे में वह चोटिल भी हो सकते थे। हादसे की वजह जरूरत से ज्यादा लोग एकत्रित हो जाना माना जा रहा है। बताया गया, इस दौरान कुछ लोगों ने सीढ़ी से छलांग लगाई थी, जिस कारण दबाव बढ़ने से अचानक सीढ़ियां टूट गईं।
समृद्ध संस्कृति और परंपरा का प्रतीक
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अशोकनगर के पवित्र करीला धाम स्थित मां जानकी मंदिर भी पहुंचे। यहां आरती पूजा की। साथ ही X पर तस्वीरें साझा कर लिखा-करीला मेला हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। यह मेला हमारे गौरवशाली पृष्ठ का जीवंत प्रतीक है। मां जानकी से मंगल कामना है कि घर-घर में सुख, समृद्धि, खुशहाली आए।