Logo
जबलपुर में नशे के आदी युवक को बीड़ी पीना महंगा पड़ गया। बीड़ी से निकली चिंगारी से बिस्तर में आग लगी। आग की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई।

जबलपुर। सीहोरा में एक अजीब मामला सामने आया है। एक व्यक्ति को नशे की लत ऐसी लगी कि उसका सब कुछ बर्बाद हो गया, आखिर में उसकी जान भी चली गई। पुलिस ने बताया कि पौड़ी कला का रहने वाला शिव प्रसाद यादव (38) नशे का आदी था। नशे के कारण उसकी पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई। बाद में उसने दूसरी शादी की, लेकिन फिर भी वह नशा नहीं छोड़ पाया तो दूसरी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई। दोनों पत्नियों के जाने के बाद शिव प्रसाद अपनी मां के साथ रहना था। वह नशे का और आदी हो गया। 

धुआं उठता देख मां ने आवाज लगाई लेकिन नहीं बच पाया शिव प्रसाद
शनिवार रात को वह घर पहुंचा और कमरे में रखी खाट पर सो गया। खाट के नीचे बिस्तर रखा था। सोने से पहले शिव प्रसाद ने बीड़ी पी थी। बीड़ी से निकली चिंगारी से नीचे रखे बिस्तर में आग लग गई। आग लगने से पहले शिव प्रसाद सो गया था। आग ने विकराल रूप ले लिया और शिव प्रसाद आग की चपेट में आ गया। कमरे से धुआं उठता देख शिव प्रसाद की मां ने मदद के लिए आवाज लगाई। आसपास के लोग वहां पहुंचे। आग बुझाई, तब तक गंभीर रूप से झुलसने के कारण उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अजमेर: बीड़ी की चिंगारी में जल गया था वृद्ध
ऐसा ही एक हादसा जयपुर के अजमेर में हुआ था। अजय नगर यूआईटी कॉलोनी में बीड़ी की चिंगारी से बिस्तर में आग लग गई थी। आग में लकवा ग्रस्त वृद्ध चपेट में आ गया था, जलने से उसकी मौत हो गई थी।

इटावा: बीड़ी की आग में जल गई थी महिला 
यूपी के इटावा में धौरखा गांव की रहने वाली महिला चंद्रमुखी भी बीड़ी से लगी आग की चपेट में आ गई थी। बिस्तर में जलती हुई बीड़ी गिरी और कुछ देर में भीषण आग लग गई। आग में जलने से चंद्रमुखी की मौत हो गई थी। 

5379487