संजीव सक्सेना, भोपाल: भोपाल में सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इस साल 3 से 8 मार्च के बीच कॉलेज का वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा। इस साल का वार्षिकोत्सव हर वर्ष से अलग रहेगा। इस पूरे कार्यक्रम को भव्या नाम दिया गया है। हमारी भारतीय संस्कृति में भव्य देवी का नाम है जो शक्ति का प्रतीक है।
कॉलेज की प्राचार्य डॉ. दीप्ति श्रीवास्तव के अनुसार इस बार वार्षिकोत्सव में नया पहलू यह है कि भव्या की शुरूआत एक नृत्य नाटिका से होगी। इसका नाम है शक्ति रूपा। उन्होंने बताया कि हमने छात्राओं के लिए एक माह की कार्यशाला आयोजित की है जिसमें पेशेवर कलाकारों द्वारा छात्राओं को छाऊ नृत्य एवं कठपुतली नृत्य का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही नूतन कोकिला स्टैंड अप कॉमेडी, डूडलिंग, सलाद सज्जा, मेहंदी, ट्रेजर हंट और नूतन भव्या का भी आयोजन किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: 80% तक टैक्स छूट: इंदौर-भोपाल बनेंगे मॉडल इलेक्ट्रिक सिटी; औद्योगिक विकास से जुड़ी 7 नीतियों को मंजूरी
नूतन भव्या में छात्राओं का चयन उनके बौद्धिक स्तर शारीरिक फिटनेस और उनकी प्रतिभा के आधार पर होगा। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर दीप्ति श्रीवास्तव का मानना है कि छात्राओं को कला साहित्य संगीत और शिक्षा में उच्च गुणवत्ता प्राप्त करनी चाहिए। छात्र जीवन मनुष्य के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। समय को व्यर्थ बर्बाद न करते हुए शिक्षा के साथ-साथ शैक्षणिक तरह गतिविधियों में भी छात्राओं को कुशल होना चाहिए।