चैंपियंस ट्रॉफी: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। 23 फरवरी 2025 को दुबई में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) मुकाबले में कोहली (Kohli) ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार नाबाद 100 रन की पारी खेली। इस शतक के साथ ही विराट (Virat) ने इतिहास रच दिया। वह चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) में पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
कोहली ने 117 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 100 रन बनाए और आखिर तक नाबाद रहे। उन्होंने 43वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया और भारत को 6 विकेट से ऐतिहासिक जीत दिलाई।
पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय
बल्लेबाज | स्कोर | मैदान | तारीख |
विराट कोहली | 100* (117) | दुबई | 23 फरवरी 2025 |
रोहित शर्मा | 91 (119) | बर्मिंघम, इंग्लैंड | 4 जून 2017 |
विराट कोहली | 81* (68) | बर्मिंघम, इंग्लैंड | 4 जून 2017 |
राहुल द्रविड़ | 76 (103) | सेंचुरियन | 26 सितंबर 2009 |
हार्दिक पंड्या | 76 (43) | द ओवल | 18 जून 2017 |
चैंपियंस ट्रॉफी: पाकिस्तान के दो बल्लेबाज भारत के खिलाफ लगाए हैं शतक
बल्लेबाज | स्कोर | मैदान | तारीख |
शोएब मलिक (पाकिस्तान) | 128 (126) | सेंचुरियन | 26 सितंबर 2009 |
फखर जमान (पाकिस्तान) | 114 (106) | द ओवल | 18 जून 2017 |
विराट कोहली (भारत) | 100* (117) | दुबई | 23 फरवरी 2025 |
कोहली का शानदार प्रदर्शन जारी
विराट कोहली के नाम पहले से ही कई रिकॉर्ड दर्ज हैं और यह उपलब्धि उनकी शानदार बल्लेबाजी का एक और प्रमाण है। वह 50 वनडे शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं और अब पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय भी बन गए हैं। उनके खाते में अब वनडे में 51 शतक जुड़ चुके हैं।