Logo
Bhopal GG Flyover: मध्य प्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार (23 जनवरी) को GG फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। 154 करोड़ के ब्रिज पर अब वाहन सरपट दौड़ेंगे। पौने तीन किमी की दूी 30 नहीं अब सिर्फ 5 मिनट में तय होगी।

Bhopal GG Flyover: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपालवासियों को बड़ी सौगात दी है। CM मोहन ने गुरुवार (23 जनवरी) को गणेश मंदिर से गायत्री मंदिर तक बने राजधानी के सबसे लंबे फ्लाईओवर का उद्घाटन कर दिया है। अब GG फ्लाईओवर से वाहन रफ्तार भरेंगे। सीएम ने ब्रिज का नाम अंबेडकर के नाम पर करने की घोषणा भी की है। ब्रिज से एमपी नगर का 50 प्रतिशत ट्रैफिक गुजरेगा। 30 मिनट का सफर तय करने में सिर्फ 5 मिनट लगेंगे।

undefined

बावड़िया कला में बनेगा 180 करोड़ का ब्रिज 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नए ब्रिज के शुरू होने से यातायात सुगम होगा। शहर के विकास को भी गति मिलेगी। सीएम मोहन यादव ने बावड़िया कला में 180 करोड़ से ब्रिज बनाने की घोषणा की है। सीएम ने कहा कि एमपी में पुल, पुलिया और सड़कों के लिए गुजरात मॉडल लागू करेंगे। 

2020 में शुरू हुआ काम, अब बनकर तैयार 
GG फ्लाईओवर भोपाल का सबसे लंबा ब्रिज है। 154 करोड़ से बने GG ब्रिज का काम 20 दिसंबर 2020 को शुरू हुआ था। इसे दो साल यानी दिसंबर 2022 तक बनकर तैयार होना था, लेकिन कोरोना काल, नर्मदा लाइन की शिफ्टिंग नहीं होने समेत अन्य अड़चनों की वजह से फ्लाई ओवर बनने में 4 साल लग गए। 26 दिसंबर को ब्रिज की ओपनिंग करने की बात सामने आई थी। थर्ड आर्म नहीं बनने की वजह से ट्रैफिक शुरू नहीं हो सका। अब 23 जनवरी को ब्रिज की ओपनिंग की गई।  

undefined

अब  5 मिनट में तय करेंगे पौने 3 किमी की दूरी 
15 मीटर चौड़े ब्रिज की लंबाई 2,734 मीटर (करीब पौने तीन किमी) है। 2,534 मीटर की मुख्य लेन है। 200 मीटर का थर्ड लेन है। थर्ड लेग यानी गायत्री मंदिर के पास का आखिरी छोर है। जहां से फ्लाईओवर का ट्रैफिक दो भागों में बंटेगा। एमपी नगर जाने वाला 50 फीसदी ट्रैफिक ब्रिज के ऊपर से गुजर जाएगा। व्यस्त समय में अभी पौने तीन किमी दूरी तय करने में अभी 20 मिनट लग जाते हैं। इस सड़क से गुजरने के लिए हैवी ट्रैफिक के बीच 6 सिग्नल पार कर पहुंचना पड़ता है। फ्लाईओवर चालू होने से ये दूरी महज 5 मिनट में पार की जा सकेगी। 

5379487