Logo
Bhopal News in Brief, 23 February: भोपाल में रविवार (23 फरवरी) को कहां-क्या हो रहा है। आपके काम की हर जानकारी यहां (haribhoomi.com) पर एक क्लिक पर मिलेगी। आइए नजर डालते हैं राजधानी की छोटी-बड़ी खबरों पर...।

Bhopal News in Brief, 23 February: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सियासत, साहित्य और संस्कृति से जुड़ी रोजाना कई खबरें हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि के 'भोपाल टूडे न्यूज' सेगमेंट में भोपाल से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और भोपाल शहर की हर खबर से जानकारी को बढ़ाएं। 

भोपालवासियों के लिए जरूरी खबरें ; Bhopal Today Live

भोपाल में आज वीवीआईपी मूवमेंट, कई रास्ते बंद 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 23 फरवरी को भोपाल आ रहे हैं। लिहाजा, 2.30 बजे से कई रास्ते बंद रहेंगे। कुछ मार्गों को डायवर्ट किया गया है। यातायात पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग इस्तेमाल करने की अपील की है। गांधीनगर तिराहा, लालघाटी, पॉलिटेक्निक चौराहा से लेकर रोशनपुरा तक दोपहर ढाई बजे से मालवाहक और भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। रोशनपुरा, मछलीघर तिराहा और गांधीपार्क तिराहा तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। बाणगंगा, मछलीघर, पीएचक्यू तिराहा, भारत टॉकीज और रेलवे स्टेशन जाने के लिए अपैक्स बैंक, बोर्ड ऑफिस, सुभाष नगर आरओबी ब्रिज का इस्तेमाल करना होगा।

विश्वकर्मा समाज का परिचय सम्मेलन आज 
सर्व विश्वकर्मा समाज समिति ने रविवार (23 फरवरी) को दुर्गा धाम मंदिर अशोका गार्डन युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें 400 बायोडाटा समिति को प्राप्त हुए हैं। कार्यक्रम का समय सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक रहेगा। आयोजन स्थल पर सामाजिक ज्योतिषाचार्यो का कुंडली मिलान में भी किया जाएगा। अभिभावकों को समस्या का त्वरित निदान भी किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरूआत भगवान विश्वकर्मा तथा गणेश वंदना और सरस्वती वंदना के साथ होगी।

उड़िया फिल्म माया मिरिगा का प्रदर्शन 23 को
उत्कृष्ट विश्व सिनेमा से परिचित कराती सिने क्लासिक श्रृंखला के अंतर्गत 23 फरवरी को सुबह 11.30 बजे 1984 की प्रसिद्ध उड़िया फिल्म 'माया मिरिगा' का नि:शुल्क प्रदर्शन शिवाजी नगर स्थित महिला चेतना मंच के सभाकक्ष में किया जाएगा। यह फिल्म उन भावनात्मक संबंधों के बारे में है जो जीवन का आधार बनते हैं और इस कड़वी सच्चाई को उजागर करती है कि वे स्थायी नहीं रह सकते। नव-यथार्थवाद से प्रेरित इस फिल्म का नया संरक्षित प्रिंट फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन द्वारा उपलब्ध कराया गया है।

मराठी भाषा गौरव पर व्याख्यान 
आपुलकी महाराष्ट्र मंडल भोपाल की ओर से 25 फरवरी को शाम 6.30 बजे राजीव गांधी महाविद्यालय, त्रिलंगा में एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया जा रहा है। डॉ शुभा साठे यहां विषय - वे तीन(सारवरकर परिवार की वीर स्त्रियां) एवं मराठी साहित्यकार सुषमा ठाकुर विषय - मराठी भाषा गौरव दिन पर व्याख्यान देंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रोफेसर व सामाजिक कार्यकर्ता सतीश पिंपळीकर करेंगे।  

महाशिवरात्रि पर 26 को शिव बारात
राजधानी भोपाल में  शिव आराधना का पर्व महाशिवरात्रि 26 फरवरी को मनाया जाएगा। शहर के मंदिरों में विशेष तैयारियां की जा रही है। महाशिवरात्रि पर शहर में 50 से अधिक स्थानों पर शिव बारात निकाली जाएगी, साथ ही गुफा मंदिर, बिड़ला मंदिर सहित अन्य मंदिरों में मेले भी लगेंगे। भोपाल के समीप भोजेश्वर शिवालय में भी आस्था का सैलाब दिखाई देगा। भोजपुर में महाशिवरात्रि पर दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि का मेला लगेगा और हजारों की संख्या में यहां श्रद्धालु पहुंचेंगे।  

मानव संग्रहालय के समय में 1 से परिवर्तन
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के भ्रमण समय में 1 मार्च 2025 से परिवर्तन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत संग्रहालय की समस्त मुक्ताकाश एवं अंतरंग भवन स्थित प्रदर्शनियां 1 मार्च से 31 अगस्त, 2025 तक सुबह 11 बजे से शाम 6.30 बजे तक खुली रहेंगी। साप्ताहिक अवकाश सोमवार तथा राष्ट्रीय अवकाशों पर संग्रहालय बंद रहेगा।2 February: भोपाल की छोटी-बड़ी खबरें एक क्लिक में पढ़ें

5379487