Logo
उद्घाटन 9 जनवरी को सुबह 11 बजे मानसरोवर सभागार में होगा। इस सत्र में लोकसभा अध्यक्ष बिरला, मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष तोमर, एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष महाना, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार शामिल होंगे।

भोपाल। मध्यप्रदेश विधायकों की दो दिवसीय पाठशाला मंगलवार यानी 9 जनवरी से शुरू होगी। इसे प्रबोधन कार्यक्रम नाम दिया गया है। 9 एवं 10 जनवरी को आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, उत्तरप्रदेश विधानसभा विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, डॉ. सत्यपाल सिंह, अध्यक्ष लाभ के पदों संबंधी संयुक्त समिति लोकसभा सहित संसदीय प्रक्रियाओं के कई विद्वानों का प्रबोधन होगा। सीएम डॉ. मोहन यादव एवं संसदीय कार्य मंत्री ने  सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिहं तोमर से विधानसभा में भेंट कर कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में चर्चा की। शाम को तोमर ने तैयारियों का जायजा लिया है। 

उद्घाटन 9 जनवरी को सुबह 11 बजे मानसरोवर सभागार में होगा। इस सत्र में लोकसभा अध्यक्ष बिरला, मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष तोमर, एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष महाना, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार शामिल होंगे। सत्र के प्रारंभ में लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह संबोधन देंगे। कार्यक्रम की शुरूआत से पहले सुबह 10.30 बजे कुण्ड स्थल पर सामूहिक छायाचित्र होगा।

 दो दिवसीय कार्यक्रम होगा
बता दें, 9 जनवरी को प्रथम सत्र मे "प्रभावी विधायक कैसे बनें, संसदीय शिष्टाचार एवं आचरण विषय पर केंद्रित होगा। इस विषय पर उत्तरप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना सदस्यों को मार्गदर्शन करेंगे। लोकसभा में लाभ के पदों संबंधी संयुक्त समिति के अध्यक्ष डॉ. सत्यपाल सिंह का उद्बोधन होगा। द्वितीय सत्र का विषय "संसदीय प्रक्रियाएं-स्थगन, ध्यानाकर्षण, अविलंब लोक महत्व की सूचनाएं- महत्व तथा उनका उपयोग" रहेगा। इस सत्र में पूर्व सांसद राज्यसभा सुरेश पचौरी का व्याख्यान देंगे। शाम 6.30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों होगा।

10 जनवरी को सुबह 11 बजे से चतुर्थ सत्र आयोजित होगा। जिसका विषय "संसदीय प्रणाली में समितियों की भूमिका" होगा। पंचम सत्र "बजट/आय व्ययक, अनुदान की मांगों पर चर्चा, कटौती प्रस्ताव" पर केंद्रित रहेगा। छठवां सत्र "संसदीय विशेषाधिकार" पर केंद्रित रहेगा। "प्रश्नकाल एवं प्रश्नों से उद्भूत आधे घंटे की चर्चा" विषय पर पूर्व अध्यक्ष डाँ. सीतासरन शर्मा अपना व्याख्यान देंगे। पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बजट प्रक्रिया/आय व्ययक, अनुदान मांगों पर व्याख्यान देंगे। शाम 4 बजे से समापन सत्र का आयोजन किया जाएगा। समापन सत्र में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, संसदीय कार्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार अपने विचार रखेंगे। इस सत्र में स्वागत भाषण विधानसभा सचिवालय के प्रमुख सचिव एपी सिंह देंगे।

CH Govt hbm ad
5379487